मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

पूर्व सांसदों की बंद हो पेंशन: हर साल खर्च होते है 80 करोड़, जल्द होगा बड़ा एक्शन!

प्रकाशित: Mar 17, 2023 00:17रिपोर्ट: Navtej TV

पूर्व नेताओं को मिलने वाली सुविधाएं और पेंशन को लेकर कई बार सवाल खड़े होते रहते है लेकिन इसके बाद भी सभी दल इस सवाल पर एक राय नहीं रख पाते है। लेकिन एक बार इस मांग को उठाया गया है और इस बार महाराष्ट्र से कांग्रेस सांसद सुरेश उर्फ बालू धनोरकर ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को चिट्ठी लिखकर इसको बंद करने के लिए कहा है। उन्होंन कहा है कि ऐसे पूर्व सांसदों की पेंशन को बंद कर देनी चाहिए जो आर्थिक रूप से मजबूत है।

'तुम मुझे डाटा दो, मैं तुम्हें आटा दूंगा।'

चिट्ठी में लोकसभा और राज्यसभा के लगभग 5 हजार पूर्व सांसद पेंशन ले रहे हैं और इनकी पेंशन पर हर साल सरकार 60 से 70 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। कई सांसदों का तो निधन हो चुका है और उनके परिवार वालों पेंशन मिल रही है। इस चिट्ठी में कई सांसदों के नाम भी है जो आर्थिक रूप से मजबूत हैं। इस मांग पर सभी सांसद एक साथ नहीं खड़े होते क्योंकि नेताओं को सुविधा के नाम पर किसी प्रकार की कटौती पसंद नहीं है।

लोकसभा सांसदों के 5 साल पूरा करने पर 25 हजार रुपये पेंशन मिलती है। राज्यसभा का एक कार्यकाल यानी 6 साल पूरा होने पर 27 हजार रुपये की पेंशन मिलती है। इसके बाद जो सांसद दोबार जीतकर आते है उनके पेंशन ज्यादा बढ़ जाती है। RTI के अनुसार पूर्व सांसदों की पेंशन पर लगभग 80 करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्च आता है। हर साल पेंशन पर खर्च बढ़ता ही जा रहा है। यदि कोई सांसद एक दिन के लिए चुना जाए तो भी उसको पेंशन मिलती है। सांसद के बाद विधायक बन जाता है तो उसे सांसद की पेंशन मिलती रहती है।