मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

PM मोदी ने जापान की PM को बताया छोटी बहन

प्रकाशित: Jul 02, 2026 19:24रिपोर्ट: Monika Rathore

भारत और जापान के रिश्तों को नई मजबूती देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची के बीच अहम द्विपक्षीय वार्ता हुई। जिसके चलते संयुक्त प्रेस बयान में प्रधानमंत्री मोदी ने सानाए ताकाइची को अपनी "छोटी बहन" बताते हुए उनका भारत में स्वागत किया और कहा कि जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री की यह पहली भारत यात्रा दोनों देशों के संबंधों के लिए बेहद ज्यादा महत्वपूर्ण है। बैठक के दौरान भारत और जापान ने आर्थिक सुरक्षा को लेकर एक साझा रोडमैप तैयार किया, जिसको तहत सेमीकंडक्टर, क्वांटम टेक्नोलॉजी, एडवांस्ड मैटेरियल्स और सप्लाई चेन को मजबूत करने पर सहमति बनी। इसके अलावा इंडिया-जापान बायोगैस इनिशिएटिव के तहत भारत में 1000 बायोगैस और ऑर्गेनिक खाद प्लांट स्थापित किए जाएंगे, जिससे गोबरधन योजना को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलने की उम्मीद है दोनों देशों ने बैटरी, ग्रीन हाइड्रोजन, न्यूक्लियर एनर्जी, रक्षा, निवेश, स्टार्टअप, रिसर्च और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति जताई। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अगले वर्ष भारत और जापान के राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं, जिसे दोनों देश विशेष आयोजनों के साथ मनाएंगे। यह बैठक भारत-जापान रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में साबित होगी।