मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

Ponniyin Selvan 2: ऐश्वर्या की फिल्म 200 करोड़ के पार तो सलमान को लगा झटका

प्रकाशित: May 03, 2023 13:44रिपोर्ट: Navtej TV

Ponniyin Selvan 2 ने रिलीज के पहले ही दिन से ताबड़तोड़ कमाई करना शुरू कर दिया था और इसी वजह से फिल्म ने महज 5 दिन में 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। मणि रत्नम के निर्देशन में बनी ऐतिहासिक फिल्म पोन्नियिन सेल्वन-2 ने बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान जैसे स्टार की फिल्मों की हवा निकाल दी है। कमाई के मामले में ऐश्वर्या की फिल्म ने सलमान की फिल्म को बहुत पीछे छोड़ दिया है।

फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन-2' की कमाई उसके पहले भाग से कम रही है और इसी वजह से अब इस फिल्म की कमाई की रफ्तार भी धीमी पड़ने लग गई है। सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई, किसी की जान' का कलेक्शन बहुत कम होने के कारण फिल्म फ्लॉप की श्रेणी में गिनी जा रही है। 28 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने सभी भाषाओं में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने का रिकॉर्ड बनाया था।

अनाथ बच्चों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा, जानें कैसे

दुनियाभर में पीएस-2 की कमाई बहुत अच्छी रही है और अब तक 215 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं। लेकिन अब इस फिल्म की कमाई का ग्राफ गिर रहा है जो चिंता का विषय हैं। ऐश्वर्या राय की 'पोन्नियिन सेल्वन 2' ने ओपनिंग डे पर 32 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने सलमान की फिल्म का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है और अब सलमान की फिल्म को दर्शक मिलना मुश्किल हो गया है।