ऐश्वर्या की फिल्म 100 करोड़ के पार होते ही निकल गई सलमान की हवा, अमेरिका में भी दिखा जलवा
box office पर पिछले कई दिनों से salman और aishwarya की फिल्म में जबरदस्त जंग देखने को मिल रही है। लेकिन इस बार सलमान की फिल्म ज्यादा कुछ कमाल नहीं दिखा पा रही है और इसी वजह से फिल्म की कमाई भी 100 करोड़ तक नहीं पहुंच पाई है वहीं दूसरी तरफ चोल साम्राज्य की कहानी 'Ponniyin Selvan ' का दूसरा भाग बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हुआ है।
'Ponniyin Selvan 1' ने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करके सबको हैरान किया था और इस बार फिर से 'पोन्नियिन सेल्वन 2' की धुआंधार कमाई ने तो सलमान खान की फिल्म की भी हवा निकाल दी है। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय, चियान विक्रम, कार्थी और जयम रवि जैसे दमदार एक्टर्स का शानदार अभिनय हर कोई उनकी तारिफ कर रहा है।
'Ponniyin Selvan 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 100 करोड़ तक पहुंच गया है और आने वाले दिनों इस फिल्म की कमाई नए रिकॉर्ड बना सकती है। इस फिल्म ने कमाई के मामले में किसी का भाई किसी की जान को भी पीछे छोड़ दिया है।'Ponniyin Selvan 2' ने पहले दिन 20 करोड़ और दूसरे दिन 26 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है।
इस फिल्म की कमाई तमिल वर्जन की जगह हिंदी में 40% से ज्यादा बढ़ी है। इस फिल्म का भारत ही नहीं अमेरिका में भी अच्छा कलेक्शन किया है। अमेरिका में अब तक इसने 20 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन किया है और ये अमेरिका में इस साल की दूसरी सबसे बड़ी इंडियन फिल्म बन गई है। इस फिल्म को लेकर सलमान और ऐश्वर्या के बीच टक्कर भी कही जा रही है जिसमें ऐश्वर्या ने बाजी मार ली है।





