अब सिनेमा हॉल में फिल्म देखेंगे 'हनुमान जी', आदिपुरुष के मेकर्स का बड़ा फैसला!
फिल्म आदिपुरुष को लेकर बहुत ज्याद चर्चा हो रही है और अब फिल्म मेकर्स ने ऐसा फैसला किया है जो सबको हैरान करने वाला है। प्रभास की फिल्म आदिपुरुष सिनेमाघरों में 16 जून को रिलीज होने जा रही है लेकिन उससे पहले फैंस में इसका जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म का प्रमोशन अभी से किया जा रहा है और फिल्म का बजट भी बहुत ज्यादा बताया जा रहा है।
मेकर्स ने फैसला किया है की स्क्रीनिंग के दौरान हर थियेटर में एक सीट खाली छोड़ी जाएगी। बताया जा रहा है कि ये सीट भगवान हनुमान के नाम पर छोड़ी जाएगी। ऐसा भगवान हनुमान के प्रति लोगों की आस्था को ध्याम में रखते हुए किया जा रहा है। यह रामायण की कहानी पर बनाई गई है और इस वजह से लोगों की भावना इस फिल्म से ज्यादा जुड़ी हुई है।
आदिपुरुष कई भाषाओं में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म की कहानी ओम राउत ने लिखी है तो डायरेक्ट भी उन्होंने की है। प्रभास को राम के रोल में दिखाया गया है और सीता मां का रोल कृति सेनन निभाएंगी। रावण के रोल में सैफ अली खान, हनुमान का किरदार देवदत्त नागे तो लक्ष्मण के रोल में सनी सिंह दिखाई देंगे।
Bihar News: अवैध शराब कारोबारियों का कब्रिस्तान बना मददगार
आदिपुरुष का बजट 500 करोड़ से ज्यादा का बताया जा रहा है और फिल्म का टीजर देखकर तो हर कोई हैरान है। फिल्म के वीएफएक्स को लेकर बहुत ज्यादा मजाक बनाया गया है और इस वजह से कई सारे लोगों की नाराजगी भी दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।





