महिला रेसलर के समर्थन के लिए जंतर-मंतर पहुंची प्रियंका गांधी,बृजभूषण ने किया ये बड़ा वादा
कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रेसलर जंतर मंतर पर धरना दे रहे हैं। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद दिल्ली पुलिस ने शरण सिंह के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज कर ली है। इसके बाद शनिवार सुबह धरने के 7वें दिन जंतर-मंतर पर पहलवानों से मिलने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी पहुंची है।
प्रियंका ने धरने बैठे रेसलरों से काफी देर तक बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना है। आज दिल्ली के सीएम केजरीवाल भी रेसलरों से मिलने आ सकते है। हालाकी रेसलरों ने सभी लोगों से समर्थन मांगा है और इसी वजह से विपक्ष के नेता उनके साथ धरने पर बैठे है। दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज हुई जिसमें एक नाबालिग रेसलर से यौन शोषण के मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। दूसरी FIR अन्य महिला रेसलर्स के साथ हुए यौन शोषण के आरोप में दर्ज हुई है।
समलैंगिक विवाह, मानवता पर धब्बा- संत समाज
इस मामले को लेकर बृजभूषण ने कहा कि मुझे न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है। मैं कहीं भाग नहीं रहा हूं, मैं मैं दिल्ली पुलिस का सहयोग करूंगा और कोर्ट का जो भी फैसला होगा, मैं उसका पालन करूंगा। इसके साथ धरना दे रहे पहलवान उनके इस्तीफे से मानेंगे, तो मैं दे दूंगा। मगर, अपराधी बनकर नहीं दूंगा।





