मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
जयपुर संभाग

डॉक्टर सड़कों पर, मरीज इलाज के लिए तरसे, सरकार जल्द लेगी बड़ा फैसला

प्रकाशित: Mar 27, 2023 06:09रिपोर्ट: Navtej TV

राइट टू हेल्थ बिल को लेकर डॉक्टर्स का प्रदर्शन जारी है और वह सरकार से इस बील को वापस लेने के लिए दबाव बना रहे है। सरकार इस बील को जनता से जुड़ा हुआ बता रही है और डॉक्टर्स इस बील को गलत बता रहे हैं। जयपुर में एसएमएस मेडिकल कॉलेज के बाहर से पैदल मार्च निकाला और जल्द ही इस आंदोलन को देशव्यापी बनाया जाएगा।

पैदल मार्च 11 बजे एसएमएस मेडिकल कॉलेज से शुरू हुआ, जो महारानी कॉलेज तिराहा, अशोक मार्ग, राजपूत सभा भवन, पांच बत्ती, एमआई रोड और अजमेरी गेट होता हुआ वापस मेडिकल कॉलेज पर खत्म हुआ। इससे पहले डॉक्टरों के प्रतिनिधि मंडल की मुख्य सचिव उषा शर्मा के साथ बैठक हुई, लेकिन बात नहीं बनी। डॉक्टर्स बिल वापस लेने पर अड़े हैं तो सरकार बिल को लागू करने पर जोर दे रही है।

Right to Health Bill के विरोध में सड़कों पर उतरे हजारों Doctors

सरकार और डॉक्टर्स की लड़ाई में आम जनता को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को इलाज नहीं मिल रहा है और पूरी स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई है। सरकारी मेडिकल कॉलेजों से जुड़े हॉस्पिटलों के रेजिडेंट्स हड़ताल पर है। मौसमी बीमारियों के कारण मरीजों की संख्या में भी भारी इजाफा हुआ है।