मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
जयपुर संभाग

CM गहलोत ने किया ये बड़ा ऐलान, इस दिन होगा सार्वजनिक अवक

प्रकाशित: Apr 10, 2023 14:41रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान विधानसभा चुनावों से पहले सीएम गहलोत उन मांगों को पूरा करने में लगे हुए है जिनको लेकर लंबे समय से मांग उठाई जा रही थी। इस बार कांग्रेस सत्ता में आने के लिए किसी प्रकार का जोखिम मोल नहीं लेना चाहति और सीएम गहलोत ने फिर से सरकार बनाने का दावा किया है। इस बात को ध्यान में रखते हुए राजस्थान सरकार ने महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती (11 अप्रैल) पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अवकाश के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है।

JDA: देखिए Jaipur मे धड़ल्ले से होता अवैध निर्माण LIVE ! कौन सुनेगा जनता की ? राजस्थान न्यूज लाइव

पहले फुले जयंती पर ऐच्छिक अवकाश दिया जा रहा था लेकिन कई संगठनों द्वारा सार्वजनिक अवकाश की मांग उठाई जा रही थी। इस बात को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। फुले ने देश से छुआछूत खत्म करने और शिक्षा को लेकर जो काम किया था वह बहुत ही अहम है।

पिछले दिनों राज्य सरकार द्वारा 28 जनवरी को भगवान श्री देवनारायण जयंती के ऐच्छिक अवकाश को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था। अब राज्य में सार्वजनिक अवकाशों की संख्या 30 हो गई है तो ऐच्छिक अवकाशों की संख्या 20 रह गई है।