पंजाब मिलिट्री स्टेशन में हुई गोलीबारी में 4 जवानों की मौत, आतंकी हमले की आशंका!
पाकिस्तान से लगे हुए पंजाब प्रांत पर हमेशा आंतकी खतरे का डर बना रहता है और पिछले कुछ दिनों से खालिस्तानी समर्थक अृमतपाल के कारण पंजाब में सुरक्षा के कड़े इंताजमात किए हुए है। लेकिन इसके बाद भी पंजाब के बठिंडा में मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग की घटना ने सबको हैरान कर दिया है।
Sachin Pilot का अनशन BJP पर भारी ! Rajasthan News
सुबह हुई गोलीबारी में 4 जवानों की जान जाने की खबर मिल रही है। इस घटना के बाद क्विक रिएक्श टीम सक्रिय हो गई और पूरे इलाके को घेर लिया। सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है लेकिन हमले को लेकर अभी तक किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है।
खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि हमलावर सिविल ड्रेस में था जिसके कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है। इस हमले में 80 मीडियम रेजिमेंट के 4 जवानों की मौंतें हुई है। अभी तक पुलिस ने आतंकी हमले की घटना से इनकार किया है और आपसी लड़ाई को इस घटना से जोड़ा जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक कुछ दिन पहले एक राइफल गायब हो गई थी और इसके बाद उसकी तलाश की गई थी लेकिन वह नहीं मिली। इस घटना में उस राइफल का इस्तेमाल करने की बात भी सामने आ रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि घटना कैसे हुई। काफी समय बीत जाने के बाद भी गोलीबारी होने की खबर नहीं आई है लेकिन इसके बाद भी चिंता बनी हुई है।





