इस दिन होगी परिणीति और राघव की सगाई, सोशल मीडिया पर मिलने लगी बधाई
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने अपनी रिलेशनशिप को अभी तक ऑफिशियल नहीं किया है…..लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों जल्द ही सगाई करने वाले हैं…….. मिली जानकारी के मुताबिक, 13 मई को नई दिल्ली में उनकी सगाई होने वाली हैं………. इससे पहले ये खबर सामने आई थी कि पिछले महीने 10 अप्रैल को ही दोनों की सगाई होने वाली थी………डेटिंग की अफवाह के बीच अब ये खबर सामने आई है कि दोनों इसी महीने की 13 तारीख को नई दिल्ली में सगाई करने वाले हैं…….
पिछले महीने जब परिणीति की चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म सिटाडेल के प्रमोशन के भारत आई थीं……..तब भी ये अनुमान लगाया जा रहा था कि परिणीति और राघव चड्ढा की सगाई भी उसी दौरान हो जाएगी…..हालांकि ऐसा हुआ नहीं…….AAP सांसद संजीव अरोड़ा ने ट्वीटर पर एक पोस्ट किया…… जिसमें उन्होंने परिणीति और राघव की फोटो शेयर करते हुए लिखा था- मैं आप दोनों को हार्दिक बधाई देता हूं…..
Jaipur News: 400 युवाओं का दल निकला 7 दिवसीय भारत भ्रमण पर
मैं उम्मीद करता हूं कि दोनों का साथ, प्यार और आनंद से भरा रहे…..मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।’….उनके इस पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे है और साथ ही कपल को बधाई भी दे रहे है। दोनों की तरफ से अभी तक किसी प्रकार आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन इसके बाद ऐसी चर्चा हो रही है।





