राहुल गांधीः जमानत पर 13 अप्रैल और सजा रद्द करने पर 3 मई को सुनवाई
सूरत की सेशन कोर्ट में सोमवार को राहुल गांधी ने दो अर्जी लगाईं है। एक मानहानि केस में मिली सजा को रद्द करने के लिए तो दूसरी रेगुलर जमानत के लिए।कोर्ट ने जमानत अर्जी पर सुनवाई 13 अप्रैल तक और सजा रद्द करने पर 3 मई को अगली सुनवाई की तारिख दी है। राहुल के साथ बहन प्रियंका भी सूरत पहुंचीं थी।
BJP पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने CM ममता बनर्जी पर साधा निशाना
मानहानि केस में राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद उनकी संसद सदस्यता भी चली गई थी और इसके बाद उनको बंगला खाली करने का नोटिस भी मिला है। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने देशभर में आंदोलन किया लेकिन बीजेपी इसको एक साधरण प्रकिया बता रही है। बीजेपी ने कहा कि गांधी परिवार के नाम पर देश को पागल बनाया गया है अगर गलत किया है तो उसकी सजा मिलेगी।
राहुल की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। राहुल के सूरत पहुंचने के दौरान भी शक्ति प्रदर्शन किया गया है। आने वाले दिनों में कांग्रेस और पूरा विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर होगा।

