मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

विदेश दौरे पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर उगला जहर, दिया ये विवादित बयान

प्रकाशित: May 31, 2023 12:25रिपोर्ट: Navtej TV

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका के दौरे पर है और उन्होंने सैन फ्रांसिस्को में भारतीयों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत में जो मुद्दे इन दिनों चल रहे है उनको लेकर अपनी बात रखी और उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अपनी मनमर्जी से काम कर रही है। पीएम मोदी भगवान को भी ब्रह्मांड का ज्ञान दे सकते हैं। ऐसा पहला मामला नहीं है जब राहुल ने पीएम मोदी पर हमला बोला है इससे पहले भी उन्होंने लंदन में कहा था उनको संसद में नहीं बोलने दिया जाता है और इसके बाद उनकी जमकर आलोचना हुई थी।

राहुल गांधी ने कहा विवादित मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए नया संसद भवन का उद्घाटन किया गया है। ऐसा मोदी सरकार पहले भी कर चुकी है और असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए उनका नया तरीका है। बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा जैसे मुद्दों पर वह बात नहीं करते है। अमेरिका पहुंचे राहुल गांधी को पहले एयरपोर्ट पर 2 घंटे इंतजार करना पड़ा था और इसके बाद बोले मैं सांसद नहीं हूं आम आदमी हूं।

राहुल ने नई संसद को लेकर कोई कमेंट नहीं किया लेकिन दूसरे मुद्दों पर मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा किया। मुस्लिम समुदाय पर अत्याचार से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए कहा वह नफरत के बाजार में, मोहब्बत की दुकान खोलेंगे। हम प्यार से नफरत को हराएंगे और जो पहले दलितों के साथ होता था वो अब मुसलमानों के साथ हो रहा है।

Crime News: शैतान Sahil को देख खौफ भी कांप जाए, ऐसे हुआ मोहब्बत का कत्ल

राहुल गांधी ने कहा, एजेंसियों का इस्तेमाल गलत तहर से किया जा रहा है और ऐसे में भारत में अब राजनीति करना आसान नहीं ​है। इसके खिलाफ हमने भारत जोड़ो यात्रा निकाली जिसमें लोग हमसे जुडे थे। विपक्षी नेताओं के खिलाफ सीबीआई, ईडी का दुरुपयोग करना मोदी सरकार का काम है और इसके कारण लोकतंत्र खतरे में है। राहुल ने कहा, दुनिया इतनी बड़ी है कि कोई भी इसके बारे में सब कुछ नहीं जान सकता है लेकिन पीएम मोदी सब कुछ जानते है और वह भगवान को भी समझा सकते हैं।