मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

पहले अमेठी में हार फिर वायनाड से छुट्टी, डूब गया कांग्रेस का लाल !

प्रकाशित: Mar 24, 2023 04:40रिपोर्ट: Navtej TV

मोदी सरकार आने के बाद से कांग्रेस और राहुल गांधी की उल्टे दिन शुरू हो गए है क्योंकि उनको समझ नहीं आ रहा है कि वह करें तो क्या करें। वह जिस बात को लेकर बढ़ते है उस पर ही उनको मुंह की खानी पड़ती है चुनावों में मोदी को चोर कहा तो उसका परिणाम राहुल को अपनी संसद की सदस्यता खत्म करके चुकानी पड़ी है। लेकिन यह एक सामान्य प्रकिया के तहत हुआ है लेकिन कांग्रेस इसको लेकर बीजेपी पर हमला बोल रही है जबकि ऐसा पहले भी हुआ है।

बीजेपी चुनावों में राहुल गांधी के बयानों को ही अपना हथियार बनाती है और इस बार राहुल का बयान ही उनके लिए आत्मघाती साबित हुआ है। इस बयान को लेकर संसद सदस्यता रद्द कर दी गई और अगर हाई कोर्ट से उन्हें राहत नहीं मिलती है तो वह 8 साल के लिए राजनीति से बाहर हो जाएंगे।

अब क्या करेंगे Rahul Gandhi | Surat Court | PM Modi

इतने लंबे समय तक राजनीति से बाहर होने के बाद वह किस भूमिका में रहेंगे उसको लेकर भी चर्चा हो रही है। राहुल गांधी अपने गढ़ अमेठी से लोकसभा चुनाव हारे तो केरल के वायनाड पहुंच गए और भी अपना पूरा कार्यकाल नहीं कर पाए। अब उनका राजनीति भविष्य भी खतरे में पढ़ गया है।

खतरे में है राहुल की सियासत

राहुल गांधी 53 साल के होने जा रहे है। राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि राहुल के लिए आगे का सफर बहुत मुश्किल भरा होगा। अगर राहुल कोकोर्ट से राहत नहीं मिलती है तो वह 60 साल की उम्र में चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस के नेता राहुल को पीएम का उम्मीदवार बनाने की बात करते है और इस फैसले के बाद यह दावेदारी भी खतरे में पड़ गई है।

मानहानि केस में सूरत की कोर्ट ने गुरुवार को राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद संसद सदस्यता शुक्रवार को रद्द कर दी गई है। लोकसभा सचिवालय से इस संबंध में शुक्रवार को एक पत्र जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने 2013 में फैसला दिया था कि अगर किसी जन प्रतिनिधि को 2 साल या उससे ज्यादा की सजा दी जाती है तो उसकी सदस्यता रद्द कर दी जाएगी।