मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

राहुल गांधी- अडाणी मुद्दे पर PM मोदी डरे, पार्लियामेंट में नहीं बोलने देंगे

प्रकाशित: Mar 16, 2023 05:09रिपोर्ट: Navtej TV

लंदन में दिए गए भाषण को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पहली बार सफाई देते हुए पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा पीएम अडाणी के मुद्दे से डरे हुए हैं अगर ऐसा नहीं है तो वे बताएं कि अडाणी से उनका क्या रिश्ता है।

अडाणी को श्रीलंका, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया में ठेके मिल रहे हैं और यह सब पीएम को पता है। प्रधानमंत्री और ऑस्ट्रेलिया के पीएम के बीच जो बात हुई पीएम जी उसके जवाब नहीं दे पाए। मैं लोकसभा का सदस्य हूं और मैं अपनी बात रखने की स्वतंत्र हुं। मुझे संसद में बोलने का मौका मिलेगा तो मैं डिटेल से इस विषय पर अपनी बात रखूंगा। लेकिन मुझे मौका नहीं मिलेगा इस बात को मैं जानता हुं।

Doctor ने किया अनोखा चमत्कार

राहुल ने कहा मैंने लंदन में भारत के खिलाफ कुछ नहीं कहा था लेकिन मेरा बोलना भाजपा को पसंद नहीं आता है। बीजेपी राहुल के बयान को लेकर माफी मांगने की बात को लेकर संसद में हंगामा कर रही है तो कांग्रेस इसको गलत बता रही है।

राहुल ने लंदन के बयान पर अपना पक्ष संसद में रखने के लिए वक्त मांगा था लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुं। प्रधानमंत्री विदेश में जाकर कहते है कि आजादी के 70 साल में कुछ नहीं हुआ और हमने एक दशक खो दिया है। मैं मोदी सरकार की शैली से सहमत नहीं हुं जो उनके खिलाफ बोलता है उस पर कार्यवाही शुरू हो जाती है।