मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
दिल्ली

दिल्ली में बारिश बनी मुसीबत 11 फ्लाइट्स जयपुर डायवर्ट

प्रकाशित: Jul 07, 2026 18:49रिपोर्ट: Monika Rathore

उत्तर भारत में सक्रिय मानसून और दिल्ली में लगातार खराब मौसम का असर अब हवाई यातायात पर भी साफ दिखने लगा है। मंगलवार को राजधानी दिल्ली में तेज बारिश, घने बादल और खराब विजिबिलिटी के कारण 11 उड़ानों की निर्धारित समय पर लैंडिंग नहीं हो सकी, जिसके चलते उन्हें जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा। सुबह करीब 11:15 बजे से दोपहर 12:30 बजे के बीच एक के बाद एक कुल 11 फ्लाइट्स को जयपुर भेजा गया। इनमें TG 323, AI2778, AI2466, AI1111, AI1838, 6E064, 6E849, 6E2179, AI4308, AI2432 और एक नॉन-शेड्यूल उड़ान शामिल है। फ्लाइट्स के जयपुर पहुंचने के बाद सभी यात्रियों को फिलहाल उनकी-अपनी उड़ानों में ही इंतजार करने के लिए कहा गया है। एयरलाइंस की ओर से यात्रियों को लगातार स्थिति की जानकारी दी जा रही है, जबकि जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन ने भी यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक इंतजाम किए हैं। अधिकारियों को उम्मीद है कि दिल्ली में मौसम सामान्य होते ही इन सभी उड़ानों को दोबारा अपने गंतव्य के लिए रवाना किया जाएगा। फिलहाल एयर ट्रैफिक और मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। गौरतलब है कि उत्तर भारत में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार से पांच दिनों तक राजधानी और आसपास के इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। ऐसे में खराब मौसम और कम दृश्यता के चलते उड़ानों के संचालन पर असर पड़ सकता है, जिससे यात्रियों को देरी और डायवर्जन जैसी परेशानियां हो सकती है।