मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
जॉब

राजस्थान 10वीं बोर्ड के Result का इंतजार हुआ खत्म, एक क्लिक में देखें अपना Result

प्रकाशित: Jun 02, 2023 07:53रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं बोर्ड का रिजल्ट 2 जून को दोपहर 1 बजे घोषित कर देगा। बोर्ड की सचिव मेघना चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा कि शिक्षामंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला एवं शिक्षा राज्यमंत्री जाहिदा खान शिक्षा संकुल के प्रशासनिक भवन में परीक्षा परिणाम की घोषणा करेंगे। इसके बाद सभी बच्चे बोर्ड की वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

95 प्रतिशत से ज्यादा लाने वाले भेजें अपनी डिटेल, नवेतज टीवी पर दिखई जाएगी आपकी कहानी

इसके लिए पूरी जानकारी देनी होगी। अपनी फोटो या वीडियो परिवार के साथ, मार्कशीट की कॉपी, माता-पिता, स्कूल, गांव-शहर का नाम और मोबाइल नंबर 954 973 8800 और मेल support@navtejtv.com पर भेजे।

जिस जिले के स्टूडेंट हैं तो उस जिले के हमारे संवाददाता के नंबर पर पूरी जानकारी दे सकते हैं।

सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट- rajresults.nic पर जाकर रिजल्ट देखें

नोट: परिणाम आपकी उम्मीद के अनुसार आए या नहीं लेकिन आपको किसी प्रकार का गलत कदम नहीं उठाना है। यह परिणाम आपके जीवन में ज्यादा जरूरी नहीं है इसलिए निराश नहीं हो जिंदगी बहुत लंबी है अच्छा प्रयास फिर से करें अगर सफलता नहीं मिलती है।