रंधावा बोले- बगावत पहले भी हुई थी और नहीं होगा मंत्रिमंडल फेरबदल
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा को राजस्थान में चल रही गुटबाजी को खत्म करने की जिम्मेदारी दी गई है और इसको लेकर वह अपना पूरा प्रयास कर रहे हैं। हाल ही में सचिन पायलट के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि 25 सितंबर की घटना को लेकर कार्रवाई की मांग हो रही है लेकिन रंधावा ने कहा- कुछ लोग बगावत हुई थी उसको भी भुल गए है। लेकिन पहले जो हुआ उसको भूल जाना चाहिए और आने वाले भविष्य की चिंता करनी चाहिए। स्पीकर सीपी जोशी से मिलने के बाद रंधावा ने यह बयान दिया है।
सचिन पायलट 25 सितंबर को सोनिया गांधी के आदेशों की खुली अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई की मांग उठाई है। लेकिन आज पायलट ने विधानसभा अध्यक्ष जोशी से मुलाकात करके सबको हैरान कर दिया था और इसके बाद रंधावा भी जोशी मिलने गए थे। विधानसभा चुनावों से पहले पायलट सख्त्म अंदाज में लग रहे है और आलाकमान भी उन पर किसी प्रकार की कार्रवाई करने से बच रहा है।
पायलट ने बड़े नेताओं को दी नसीहत
रंधावा ने अभी मंत्रिमंडल फेरबदल से इनकार कर दिया है और कहा अभी ऐसी कोई योजना नहीं है। रंधावा ने आने वाले दिनों में हारे हुए उम्मीदवारों से भी वन टू वन चर्चा की जाएगी। इसके बाद सभी नेताओं से फिर से अकेले में वन टू वन होगी। ताकि वह अपनी बात खुलकर रख सके और इसके बाद पार्टी उस पर अमल करें।





