एक क्लिक में पढ़े राजस्थान की 10 बड़ी खबरें
जयपुर
तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेवा संगम की हुई शुरुआत
जयपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से देश में तीसरी बार और राजस्थान में पहली बार आयोजित हुआ राष्ट्रीय सेवा संगम .आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने संगम का किया उद्धाटन..कहा-हमारे समाज में कई ऐसी घूमंतू लोग हैं, जिन्होंने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी। वो झुके नहीं, स्वतंत्रता के लिए लड़ते रहे। वे कहीं न कहीं घूमते रहते हैं।
चित्तौड़गढ
'हेल्थ फॉर ऑल' थीम पर मनाया स्वास्थ्य दिवस
चित्तौड़गढ़ में ' हेल्थ फॉर ऑल ' थीम पर विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया....इस मौके पर स्वास्थ्य दिवस के बारे में जानकारी देते हुए जिला राजकीय चिकित्सालय में वरिष्ठ फिजिशियन चिकित्सक डॉ अनिश जैन ने बताया कि इस बार की थीम 'हेल्थ फॉर ऑल" है जिससे यह जाहिर होता है कि सेहत एक बुनियादी जरूरत है और हर किसी को यह बिना किसी कठिनाई के मिलनी चाहिए
सीकर
बालिका छात्रावास का हुआ शिलान्यास
सीकर राजस्थान मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष एमडी चोबदार ने आज सीकर में बालिका छात्रावास का शिलान्यास किया .....मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष एमडी चौकीदार ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय की ओर से करवाया जा रहा है यह कार्य निश्चित रूप से सराहनीय कार्य है .....छात्रावास के निर्माण कार्य में करीब 50कमरे बनेंगे
बाइट-एम डी चोबदार अध्यक्ष राजस्थान मदरसा बोर्ड
73 सालों में 3 सीटों से 303 सीटों तक का सफ़र
जयपुर
बेरोजगार संघ ने जताया शिक्षा मंत्री का आभार
जयपुर में राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ अध्यक्ष उपेन यादव ने कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के नियुक्ति आदेश जारी करने पर शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला का 21किलो की माला पहनाकर जताया आभार ......शिक्षा मंत्री जी के सामने पीटीआई भर्ती परीक्षा का परिणाम जल्द जारी करवाने की भी रखी मांग
अलवर
भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB की बड़ी कार्रवाई
अलवर में ए.सी. बी ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए किया 2 लोगो को किया गिरफ्तार.....महिला सुपरवाईजर सुशीला देवी को 26हजार रूपये और महिला सुपरवाईजर कृष्णा शर्मा को 15हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो पकड़ा..... ACB के अधिकारी कर रहे है मामलें की छानबीन
बहरोड़,अलवर
विधायक ने काले कपड़े पहनकर लगाई दौड़
बहरोड़ विधायक बलजीत यादव ने 14सूत्रीय मांगों को लेकर राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर काले कपड़े पहनकर शहर में दौड़ लगाई...... इस दौरान भारी सख्ंया में समर्थक उपस्थित रहे
वाइट- बलजीत यादव बहरोड़ विधायक
फटाफट अंदाज में Rajasthan, देखिये दिनभर की सभी बड़ी खबरें
रामगढ़,अलवर
टेंपो चालक के साथ हुई मारपीट
अलवर के रामगढ नगर पालिका क्षेत्र के दोहली के पास दो युवकों ने टेंपो चालक के साथ की मारपीट, पीडित का टेंपो छीन कर हुए फरारा...पुलिस ने दोहली गांव में दबिश देकर 2 आरोपीयों को किया गिरफ्तार.....
जोधपुर
अज्ञात चोरों ने सूने मकान को बनाया निशाना....
जोधपुर में प्रतापनगर यूआइटी कॉलोनी में मेडिकल हेल्थ विभाग में संविदा कर्मचारी के सूने मकान में हुई चोरी..अज्ञात चोर सोना-चांदी और लाखों रुपए चुराकरहुए फरार.....प्रतापनगर सदर थाना पुलिस कर रही मामले की जांच
बहरोड़,अलवर
शराबियों ने कि पुलिस के साथ हाथापाई
बहरोड़ में शराब के नशे में धुत बाइक सवार युवकों को रोकना पुलिस कर्मियों को पड़ा भारी...बाइक सवार युवकों ने बीच रास्ते पर पुलिस के साथ की हाथापाई और गाली गलौज.....पुलिस ने किया 2 युवकों को गिरफ्तार....
जैसलमेर
तथ्य छुपाकर सरपंच का चुनाव लडने का आरोप
जैसलमेर के सियाम्भर में सरपंच ने तथ्य छिपाकर लड़ा सरपंच का चुनाव..सरपंच ने चुनावी हलफनामें में 5 की जगह दो संतानों को दर्शाया..रामगढ़ थाने में दर्ज हुआ मुकदमा ..पुलिस कर रही मामले की जांच
सेहत के लिए दौड़ा Jaipur | Latest News | Rajasthan Nursing Council
अलवर
अस्पताल में गार्ड और मरीज के बीच हाथापाई
अलवर के चिकित्सालय में परिजनों और अस्पताल के गार्ड के बीच धक्का मुक्की का मामला सामने आया है....जानकारी के मुताबिक ओपीडी में दिखाने के लिए आए युवक और परिजनों ने किसी बात को लेकर ओपीडी के बाहर खड़े गार्ड के साथ धक्का-मुक्की की....फिलहाल पुलिस ने मारपीट करने वाले युवक पुलिस के हवाले कर दिया है.....
बीकानेर
स्कूल के खिलाफ अभिभावकों ने खोला मोर्चा
बीकानेर के घड़सीसर स्थित निजी स्कूल ने मासिक शुल्क में 6000 रुपये अतिरिक्त बढ़ोतरी कर दी..... .इसके खिलाफ अभिभावकों ने मोर्चा खोल दिया है... अचानक हुई फीस वृद्धि से नाराज़ अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर शुल्क बढ़ाने के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नाराजगी जताते हुए उग्र आंदोलन की दी चेतावनी...
बानसूर
अतिक्रमण में बाधा डाल रहा युवक गिरफ्तार
बानसूर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में बाधा डाल रहे व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार.....गिरफ्तार के बाद युवक की अचानक रास्ते में हुई तबीयत खराब....पुलिस ने युवक को कराया उपजिला अस्पताल में भर्ती.......युवक को परिजनों को अशांति फैलाने के मामले में किया पाबंद....
फटाफट अंदाज में Rajasthan, देखिये अब तक की सभी बड़ी खबरें
अलवर
ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से हुआ भीषण हादसा
अलवर के कठूमर भनोखर रोड पर ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से 3 बच्चों की हुई मौत...परिजन पोस्टमार्टम की जगह अपनी मांगों को लेकर अस्पताल परिसर में बैठे.....मृतक के परिजन में बची एक लड़की को सरकारी नौकरी व एक करोड़ रुपए का मुआवजा आदि मांगे रखी...एसडीएम ने परिजनों से आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार की ओर से लाभ दिलाने में पूर्ण करेंगे प्रयास
जोधपुर
रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
जोधपुर में क्रिश्चियन सोसायटी द्वारा गुड फ्राईडे के दिन रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ ......शिविर का प्रारम्भ धर्मगुरूओं की प्रार्थना से हुआ ....सोसायटी अध्यक्ष डा. नवीन डेविड ने बताया कि मात्र 2 घण्टे 45 मिनट में कुल 111 लोगों ने रक्तदान दिया





