'लाल सलाम' में डॉन बनकर लौटे रजनी, मुंबई में दिखेगा जलवा
बॉक्स ऑफिस पर लंबे समय बाद साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की धमाकेदार वापसी होनी जा रही है। उनकी एक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े—बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ने का दम रखती है। इस वर्ष उनकी 2 फिल्मे रिलीज होगी लेकिन उससे पहले ही दर्शकों में उनकी फिल्म का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। उनकी पहली फिल्म 'जेलर' ने फैन्स की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है तो दूसरी फिल्म 'लाल सलाम है' में उनका आइकॉनिक लुक देखकर हर कोई हैरान है।
रजनीकांत इस साल बड़ा धमाका करने की तैयारी में है और इसी वजह से उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है। फिल्म 'जेलर' का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है लेकिन लेकिन फैन्स की खुशी तब ज्यादा हो गई जब उनको पता चला इस साल उनकी दो फिल्मे रिलीज होगी।
VHP कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाने के बाहर किया प्रदर्शन
रजनीकांत की फिल्म 'लाल सलाम' का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। इस फिल्म को उनकी बेटी, ऐश्वर्या डायरेक्ट कर रही हैं। ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया पर अपने पिता, 'पावर मैगनेट' रजनीकांत का 'लाल सलाम' लुक शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है।
फिल्म की कहानी साल 1990 की है। जिसमें मुंबई में क्रिकेट से जुड़ी कहानी होगी। फिल्म में रजनीकांत, मुंबई के एक डॉन का रोल करते हुए नजर आ रहे है। ऐश्वर्या ने लिखा, 'मोईदीन भाई आ चुके हैं'। रजनीकांत शेरवानी के साथ पायजामा पहनने हुए और एक लाल टोपी में नजर आ रहे है। रजनीकांत की 'जेलर' 10 अगस्त को रिलीज होगी लेकिन 'लाल सलाम' की रिलीज डेट अभी तय नहीं है। बॉक्स ऑफिस पर साउथ की फिल्मों को बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है और इसी वजह से फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलेगा।





