राखी सावंत ने खोला पापा का काला राज, 2 बार कर चुके हैं..
बॉलीवुड की कंट्रोवर्सि क्वीन राखी सावंत अक्सर अजीबोगरीब बयान देकर सुर्खियों में छाई रहती हैं ।लगता हैं शायद वो ऐसा जानबूझकर भी करती है जिससे उनको पब्लिसिटी मिले। हाल ही में राखी सावंत ने अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर एक बयान दिया, जिसको सुनकर हर कोई भावुक हो गया। उन्होंने अपने पिता से जुड़े एक राज को लोगों के सामने उजागर किया। राखी ने अपनी मां के मना करने के बावजूद भी वो बात सभी के सामने कह दी।राखी ने बताया कि । मेरे पिता ने एक नहीं बल्कि 2 शादियां की थी। जब उन्होंने दूसरी शादी कर ली तो वो मुझे प्रताड़ित करते थे।
उनकी रोज-रोज की इस प्रताड़ना से मैंने घर छोड़ना ही बेहतर समझा। मैं काफी कम उम्र में ही घर छोड़कर चली गई।राखी ने जब अपने पिता को लेकर यह बातें कहीं तब वह बहुत ज्यादा भावुक हो गईं। इतना ही नहीं वहां मौजूद लोगों की आंखें भी भर आईं। जब माहौल ज्यादा ही भावुक हो गया तो राखी सावंत ने लोगों का इस पर से ध्यान हटाने का भी प्रयास किया। उन्होंने बाद में हंसी मजाक वाली बातें भी की।
Teacher पिता की हत्या की Mastermind निकली बेटी, रोंगटे खड़े कर देगी कहानी
जानकारी के लिए बता दें कि राखी सावंत इन दिनों अपने नए बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी के साथ रिलेशनशिप में रह रही हैं। पिछले काफी लंबे समय से ये दोनों एक साथ एक ही घर में रह रहे हैं। राखी सावंत का कहना है कि जल्दी यह दोनों शादी करने वाले हैं।




