मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
जयपुर संभाग

रामप्रसाद मीणा सुसाइड केस में परिजनों और प्रशासन के बीच बनी सहमति, धरना स्थगित

प्रकाशित: Apr 23, 2023 10:15रिपोर्ट: Navtej TV

राजधानी जयपुर की चांदी की टकसाल रामप्रसाद मीणा सुसाइड केस में मृतक के परिजनों और प्रशासन के बीच सहमति बनने के बाद देर रात को धरना खत्म कर दिया गया है। इस मामले को लेकर डॉ किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि हमारी मांगों पर सहमति बनी है और अब आंदोलन स्थगित किया है समाप्त नहीं किया है। पुलिस ने इस घटना में दोषी पाए गए 5 लोगों को गिरफ्तार किया है और अन्य लोगों की जल्द गिरफ्तारी की बात कही गई है।

भूमाफिया और अफसरों ने ली गरीब की जान
नगर निगम के आरोपी अधिकारी पर कार्रवाई हो चुकी है अवैध होटल को गिरा दिया गया है। मंदिर आम लोगों के लिए खोला जाएगा, परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी, बच्चे को नगर निगम में नौकरी और एक डेरी बूथ परिवार को मिलेगा। मकान बनाने में परिवार को अब किसी प्रकार की निगम की तरफ से कार्रवाई की बात नहीं होगी।