जयपुर में आप नेता पर रेप केस, काम देने के बहाने कर दिया ये कांड
महिला के साथ रेप की घटनाएं होना आम बात हो गई है और कई ऐसी घटना के पीछे परिचित का हाथ होता है। ऐसा ही एक मामला जयपुर में देखने को मिला है जहां कॉमेडियन और आप नेता ख्याली के खिलाफ रेप का केस दर्ज हुआ है। महिला ने कहा मूवी में काम दिलाने के बहाने होटल में बुलाया था और इसके बाद उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया।
कभी पाई-पाई के लिए थे मोहताज, अब हैं करोड़ों के मालिक
हनुमानगढ़ की रहने वाली 28 साल की पीड़िता ने मानसरोवर थाने में रेप का मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने कहा उसके पति की मौत हो चुकी है और काम के सिलसिले में वह जयपुर अपनी सहेली के घर आई थी। इसी दौरान सहेली के घर रुककर जॉब ढूंढने लगी और तब उसकी सहेली ने ख्याली के शो के बारे में बताया।
उस शो के लिए कहा कि राजस्थानी बोलने वाली लड़कियों की आवश्यकता है। क्योंकि आने वाले समय में करण जौहर की फिल्म आने वाली है उसमें काम मिलेगा। इसी के चक्कर में उन्हें मानसरोवर स्थित होटल में बुलाया। रात 8 बजे दोनों ख्याली से मिलने होटल पहुंची और ख्याली के कमरे में गई। इसके ख्याली आया और वह जबरदस्ती हमारे गले लगने लगा। हमने इसका विरोध किया तो उसने कहा यह तो फिल्मी कल्चर है। इसके बाद वह वहां से चला गया और फिर वापस आया तो नशे में लौटा तो उन्हें शराब पीने के लिए मजबूर किया।
इसके बाद मेरी सहेली के पति का कॉल आ गया तो वह बाहर चली गई। ख्याली ने सहेली के जाते ही कमरा लॉक कर लिया और जबरदस्ती करने लगा। रेप करने के बाद पीड़िता सहेली के कमरे में जाकर रोने लगी। सहेली को इस घटना के बारे में बताया तो सहेली के विरोध करने पर ख्याली ने उन्हें धमकी दी होटल से बाहर निकाल दिया।





