मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

हरभजन सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब अश्विन की नजर पूर्व कप्तानों के रिकॉर्ड पर

प्रकाशित: Nov 30, 2021 13:54रिपोर्ट: Navtej TV
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रा पर खत्म हुआ और भारत के पास पहला मैच जीतने का बहुत अच्छा मौका था। भारतीय टीम को जीत के लिये 1 विकेट की जरूरत थी लेकिन कीवी गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों का डटकर मुकाबला किया और मैच को ड्रा कराने में सफल हुये। पहले मैच में भारतीय स्पिन गेंदबाजों का जबरदस्त जलवा देखने का मिला था और रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।

अश्विन ने 80 टेस्ट में 418 विकेट लेकर हरभजन सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हरभजन सिंह ने 103 टेस्ट मैच में 417 विकेट अपने नाम किये थे तो अश्विन ने यह उपलब्धि केवल 80वें टेस्ट में ही हासिल कर ली है। सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले के नाम है। इसके बाद दूसरे नंबर पर कपिल देव हैं। कपिल देव ने 131 टेस्ट मैच में 434 विकेट झटके थे।
अश्विन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 57 विकेट लेकर बिशन सिंह बेदी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इन दोनों खिलाडियों ने 57 विकेट लिए है। अगले मैच में अश्विन बेदी का रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे। अश्विन न्यूजीलैंड के ओपनर टॉम लाथम को टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार आउट करने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गये हैं।
अश्विन को टीम से बाहर करने पर लगातार सवाल खड़े हो रहे थे लेकिन अश्विन ने टीम से बाहर करने वालों को अपनी गेंद से जवाब दिया है। दूसरे मैच में ​विराट की वापसी के साथ मौजूदा खिलाड़ियों में से किसी एक को बाहर बैठना होगा। पहले मैच में एक विकेट नहीं मिलने पर टीम पर सवाल खड़े हो रहे हैं।