मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
लाइफस्टाइल

iPhone 14 Pro को टक्कर दे रहा है Realme का ये दमदार फोन, मिलेंगे शानदार  फिचर्स

प्रकाशित: May 24, 2023 12:26रिपोर्ट: Navtej TV

इन दिनों सभी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां एक से बढ़कर एक फोन लांच कर रही हैं लेकिन फिर भी लोगों को सबसे ज्यादा iPhone 14 Pro ही पसंद आ रही है। iPhone 14 Pro को टक्कर देने के लिए कई फोन लांच हुए है लेकिन अब इस रेस में Realme ने Narzo सीरीज में एक अफोर्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। Realme Narzo N53 की पहली सेल आज से शुरू हो रही है।

Realme Narzo N53 में दमदार फिचर्स दिए है इसमें ऑक्टाकोर Unisoc T612 प्रोसेसर ने सबको हैरान किया है। इसको को दो कलर ऑप्शन में उतारा है। इसमें iPhone 14 Pro जैसे डायनैमिक आईलैंड की तरह मिनी कैप्सूल फीचर भी दिया है। Realme Narzo N53 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9 हजार रुपये, वहीं 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11 हजार रुपये तय की गई है।

Rajasthan News: BJP ने गहलोत सरकार को IT Department में भ्रष्टाचार के आरोपों में घेरा

इसमें 6.74-inch का डिस्प्ले, स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट, ऑक्टाकोर Unisoc T612 का प्रोसेसर भी दिया गया है। डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका मेन लेंस 50MP का, फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा, 5000mAh की बैटरी और 33W की फास्ट चार्जिंग और फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया है।