लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म: REET मेंस लेवल-1 का रिजल्ट जारी, जल्द आएगा लेवल-2 का रिजल्ट
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (रीट मेंस) लेवल-1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। 21 हजार पदों के लिए कुल 41,546 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन और जिला आवंटन के बाद पोस्टिंग दी जाएगी। अभी भी लेवल-2 के अलग-अलग सब्जेक्ट का रिजल्ट 15 जून तक आने की बात कही जा रही है।
रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rrsmssb.rajasthan.gov.in पर क्लिक करें।
48 हजार पदों के लिए 25 फरवरी से 1 मार्च तक परीक्षा कराई गई थी। परीक्षा में 9 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी गई थीं। दोनों लेवल में कुल मिलाकर 77 हजार आपत्तियां दर्ज की गई थीं।
रीट मेंस लेवल-1 कटऑफ
क्षेत्र कटऑफ
सामान्य 186.9188
ओबीसी 175.8889
ईडब्ल्यूएस 166.2564
एमबीसी 172.2650
एससी 157.3077
एसटी 143.8590
रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rrsmssb.rajasthan.gov.in पर क्लिक करें।
इन पदों पर होगी भर्ती
प्राइमरी स्कूल टीचर (लेवल-1) - 21,000 पद
रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rrsmssb.rajasthan.gov.in पर क्लिक करें।





