रीट मेन्स की आंसर की जारी, 22 मार्च तक होगी आपत्ति दर्ज, अप्रैल में आएगा परिणाम
राजस्थान में लंबे समय रीट को लेकर जो घमासान मचा हुआ था वो अब खत्म होने जा रहा है।। शिक्षक भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी हो गई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 20 से 22 मार्च तक आपत्ति दर्ज करवा सकेंगे। प्रत्येक आपत्ति पर 100 रुपए का शुल्क देना होगा।
इसके बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी और अप्रैल के अंत तक या फिर मई के पहले सप्ताह में फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा। मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों को पोस्टिंग दी जाएगी। इस भर्ती को लेकर अभ्यर्थी सवाल खड़े कर रहे है कि इस भर्ती का परिणाम जल्दी जारी किया जा रहा है कि जबकि इससे पहले 1ग्रेड और 2ग्रेड की परीक्षा हुई थी लेकिन उनका परिणाम जारी नहीं किया जा रहा है। इसके कारण कई सीटों का नुकसान होगा ऐसे में सरकार को पहले जिस क्रम में परीक्षा हुई थी उसी क्रम परिणाम जारी होना चाहिए।
48 हजार पद

