मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
उत्तर प्रदेश

राजस्थान के बेरोजगार यूपी में करेंगे प्रियंका का विरोध

प्रकाशित: Nov 06, 2021 12:54रिपोर्ट: Navtej TV
राजस्थान के बेरोजगार जिस तरह से अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और इसके बाद भी राज्य सरकार द्वारा उनकी मांगे नहीं मानी जा रही है इसको लेकर बेरोजगार काफी निराश है। राज्य सरकार की अनदेखी और परीक्षाओं में हुए घोटालों को लेकर किसी प्रकार की उचित समाधान नहीं मिलते देख यूपी में प्रियंका की चुनावी रैलियों में विरोध करने का ऐलान कर दिया है।

राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव ने बताया कि गहलोत सरकार की अनदेखी के कारण उन्होंने यह फैसला किया है कि उत्तर प्रदेश में जहां-जहां प्रियंका गांधी की रैली होगी वहां बताया जाएगा कि कांग्रेस ने राजस्थान में चुनावी वादे पूरे नहीं किये और बेरोजगार को रोजगार के नाम ठगा जा रहा है। उपेन ने कहा कि पहले हम 21 बेरोजगार 11 नवंबर को उत्तर प्रदेश जाने की तैयारी में है इसके बाद वहां जाकर सैकड़ों युवाओं के रहने, खाने सहित अन्य व्यवस्थाएं करेंगे। रीट परीक्षा में जिस प्रकार की नकल हुई और अन्य लंबित भर्तियों को लेकर जयपुर के शहीद स्मारक पर बैठे बेरोजगारों ने काली दीवाली भी मनाई है।

इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि प्रियंका ने राजस्थान के बेरोजगारों की नहीं सुनी इससे पहले जब कम्प्यूटर शिक्षकों की अस्थाई भर्ती को स्थाई भर्ती में तबदील करवाया था। इस वजह से बरोजगारों को लग रहा है कि गहलोत सरकार उनको न्याय नहीं देगी तो प्रियंका गांधी से उनको न्याय मिल सकता है। गहलोत सरकार कभी नहीं चाहेगी कि राजस्थान के युवा यूपी में जाकर प्रियंका का विरोध करें अगर ऐसा होता है तो कांग्रेस के लिए आने वाले दिनों में बहुत बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। यूपी में अगले साल चुनाव होने वाले है और कांग्रेस को इस बार यूपी से बहुत ज्यादा उम्मीद है अगर प्रियंका की रैली में किसी प्रकार का विरोध होता है तो कांग्रेस को चुनावों में बहुत ज्यादा नुकसान उठाना पड़ सकता है।