मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
राज्य समाचार

खबर का हुआ असर, प्रशासन आया हरकत में

प्रकाशित: Sep 02, 2026 17:41रिपोर्ट: Mr. Reporter

सावर। ग्राम पंचायत घटियाली के राजस्व गांव नाडी में मुख्य सड़क मार्ग पर लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों को हो रही परेशानी का अब प्रशासन ने संज्ञान लिया है। समस्या को लेकर पूर्व वार्डपंच भंवर नरेन्द्र सिंह ने चैनल के माध्यम से प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए समाधान की मांग उठाई थी।मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य सड़क मार्ग पर ग्रेवल डलवाकर फिलहाल आवागमन को सुचारू करवाया। सावर विकास अधिकारी छोटू लाल जाट एवं ग्राम पंचायत घटियाली के सचिव संजय कुमार मीणा के सहयोग से यह कार्य करवाया गया।
ग्रामीणों ने प्रशासन की कार्रवाई पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से सड़क पर जलभराव के कारण राहगीरों, दुपहिया वाहन चालकों एवं ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रेवल डलने से फिलहाल रास्ते पर आवागमन आसान हो गया है।वहीं अधिकारियों ने जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए जल्द ही नाले की उचित व्यवस्था करवाने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से स्थायी समाधान का कार्य शीघ्र करवाने की मांग की है।पूर्व वार्डपंच भंवर नरेन्द्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाकर उनका समाधान करवाना उनका निरंतर प्रयास रहेगा। उन्होंने समस्या के समाधान के लिए प्रशासन एवं पंचायत के अधिकारियों का आभार जताया।