मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

रॉकी भाई ने Salman Khan को दी धमकी, कहा ’30 तारीख को जान से मार दूंगा’

प्रकाशित: Apr 11, 2023 12:53रिपोर्ट: Navtej TV

Salman Khan पर इन दिनों मौत का खतरा मंडरा रहा है क्योंकि उनको आए दिन उनको जान से मारने की धमकियां मिली है। एक ​तरफ तो उनकी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ रिलीज होने जा रही है तो दूसरी उनको काले हिरण मामले में फिर से मारने की धमकी मिली हैं। लगातार धमकियों के बाद पुलिस ने उनकी सुरक्षा को बड़ा दिया है और उनके लिए बुलेट प्रूफ गाड़ी भी खरीदी गई है।

मुंबई पुलिस कंट्रोल में एक कॉल आता है और कॉल करने वाला अपना नाम रॉकी भाई बताते हुए कहा वह जोधपुर में गौरक्षक है। रॉकी ने पुलिस से कहा कि वह सलमान ख़ान को 30 तारीख़ को जान से मार देगा। इस धमकी के बाद पुलिस ने कॉल करने वाले शख्स की जांच में जुट गई। जिसमें बाद पता चला कि धमकी देने वाला राजस्थान का रहने वाला है। आरोपी नाबालिग होने की बात सामने आई है और कस्टडी में लेकर पूछताछ की जाएगी।

31 हजार से ज्यादा लोगों की मानसिक समस्या हुई दूर

पहले भी मिल चुकी है Salman Khan को जान से मारने की धमकी
सलमान को पहले भी कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। गोल्डी बराड़ ने एक धमकी भरा ईमेल किया था और इसके बाद जेल में बंद गैंग्सटर लॉरेंस बिश्नोई ने भी जान से मारने धमकी दी थी।

पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
Salman Khan ‘किसी का भाई किसी की जान’ का प्रमोशन कर रहे है और इस वजह से पुलिस ने उनको सावधान रहने की सहाल दी है। वहीं उनके घर के बाहर पुलिस चौकी खोल दी है। फिल्म 21 अप्रैल को रिलीज होगी।