मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

सपना चौधरी ने फैन्‍स को दिया धोखा, जल्द होगी गिरफ्तारी

प्रकाशित: Nov 18, 2021 10:42रिपोर्ट: Navtej TV
लाखों दिलों पर राज करने वाली सपना चौधरी इस बार अपने हजारों फैन्‍स को धोखा देने के कारण जेल की हवा खाने की तरफ बढ़ रही है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है लखनऊ की एक अदालत ने सपना के खिलाफ एक कार्यक्रम को बिना कारण रद्द करने और टिकट खरीदने वालों को उनकी राशि वापस नहीं करने के मामले में गिरफ्तारी का वारंट जारी किया। इस मामले में अदालत ने वारंट जारी करते हुए मामले की अगली सुनवाई की तारीख 22 नवंबर दी है। इस फैसले के बाद सपना की परेशानी बढ़ती हुई नजर आ रही है।

सपना की गिरफ्तारी की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गयी है। इस मामले में बताया गया है कि सपना को अक्टूबर 2018 को स्मृति उपवन में कार्यक्रम करना था और इस कार्यक्रम के लिए दर्शकों से 300 रुपये प्रति टिकट के पैसे लिये गये थे। लेकिन इस कार्यक्रम को देखने आये हजारों लोग सपना के नहीं आने से गुस्सा हो गये और टिकट का पैसा वापस देने की मांग को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया था।
जब कार्यक्रम के आयोजकों ने पैसा वास नहीं दिया तो कुछ लोग अदालत चले गये और इस मामलो को खत्म करने के अनुरोध वाली सपना की खारिज कर दी गयी। सपना के अलावा इस मामले में प्रोग्राम के ऑर्गेनाइजर नवीन शर्मा, इवाद अली, जुनैद अहमद और अमित पांडे सहित कई लोगों के नाम है। जल्द ही पुलिस सपना को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश करेगी।