जयपुर में सारा और विक्की का धमाल, चढ़ गया राजस्थानी रंग
इन दिनों सारा अली खान और विक्की कौशल अपनी आने वाली नई फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इसी वजह से वह पिछले 2 दिनों से राजस्थान घूम रहे है और अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे है। आज दोनों जयपुर की सड़कों पर घूमते दिखे और इस दौरान हवामहल पहुंचे तो उनके फैंस भी एक झलख पाने के लिए उमड़ पड़े।
इस दौरान जयपुरी जूतियां भी खरीदीं और इसके चलते पर्यटकों को काफी परेशानी का सामना उठाना पड़ा। सुबह के समय दोनों राजमंदिर में पहुंचे। यहीं से जनता के बीच अपनी फिल्म के गाने 'तेरे वास्ते' को रिलीज किया। दोनों को डांस करता देख सभी लोगों ने जमकर तालियां बजाई। इस गाने पर विक्की और सारा ने रोमांटिक डांस किया तो बहुत ही शानदार नजारा बन गया।
उन्होंने कहा- आप सभी का राम राम, खम्मा घणी और कहा फिल्म दो जून को रिलीज होगी तो आप सभी इसका लुत्फ जरूर उठाएं। विक्की ने कहा कि राजस्थान मेरे लिए बहुत खास है क्योंकि यहां से मेरे जीवन में बहुत बड़ा परिवर्तन हुआ था। मुझे सपनाें की राजकुमारी भी मिली थी।
अमरनाथ यात्रा से जुड़े ये रहस्य आप नहीं जानते
राजस्थान अपने रॉयल अंदाज के लिए जाना जाता है और इसको हमने देखना है। विक्की और सारा अजमेर के गांव रामसर पहुंचे थे। यहां 185 लोगों के मोहनलाल माली के परिवार से वे मिले थे और गांव में दोनों ने इस परिवार की महिलाओं के साथ चूल्हे पर रोटियां सेंकी।





