अडाणी मामले में सुप्रीम कोर्ट की बड़ी कार्यवाही!
अडाणी-हिंडनबर्ग मामले में सुप्रीम कोर्ट की बड़ी कार्यवाही!
सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी कार्यवही करते हुए,अडाणी-हिंडनबर्ग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 6 मेंबर्स एक्सपर्ट कमेटी बना दी है, वहीं रिटायर्ड जज एएम सप्रे इस कमेटी के हेड होंगे। उनके साथ इस कमेटी में जस्टिस जेपी देवधर, ओपी भट, एमवी कामथ, नंदन नीलेकणि और सोमशेखर सुंदरेसन शामिल होंगे।
मीडिया कवरेज पर नहीं लगेगी रोक-
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने मीडिया कवरेज पर रोक लगाने वाली मांग याचिका को खारिज कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि वह मीडिया को रिपोर्टिंग से नहीं रोक सकता।
• इन 2 पहलुओं की जांच करेगी सुप्रीम कोर्ट-
• अब मार्केट में होने वाली ट्रेडिंग की निगरानी रखेगी सुप्रीम कोर्ट
• अडाणी ग्रुप के शेयर्स में तेज गिरावट से जुड़े विवादों की जांच करेगी
महिला ने सड़क पर निर्वस्त्र होकर किया विरोध
याचिकाओं में FIR दर्ज करने और जांच की मांग
• मनोहर लाल शर्मा ने याचिका में हिंडनबर्ग रिसर्च के फाउंडर नाथन एंडरसन और भारत में उनके सहयोगियों के खिलाफ जांच करने और FIR की मांग की है। इसके साथ ही इस मामले पर मीडिया कवरेज पर रोक की भी मांग की गई थी।
• विशाल तिवारी ने SC के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता वाली एक कमेटी बनाकर हिंडनबर्ग रिपोर्ट की जांच की मांग की। तिवारी ने अपनी याचिका में लोगों के उन हालातों के बारे में बताया जब शेयर प्राइस नीचे गिर जाते हैं।
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से निवेशकों को नुकसान
याचिकाओं में दावा किया गया है कि हिंडनबर्ग ने शेयरों को शॉर्ट सेल किया जिससे 'निवेशकों को भारी नुकसान' हुआ। यह अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर रहा है। इसके साथ ही रिपोर्ट पर मीडिया प्रचार ने बाजारों को प्रभावित किया और हिंडनबर्ग के फाउंडर नाथन एंडरसन भी भारतीय नियामक सेबी को अपने दावों का प्रमाण देने में विफल रहे।





