मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
दिल्ली

शशि थरूर ने महिला सांसदों को बताया... मच गया बवाल, माफी मांग कर...

प्रकाशित: Dec 01, 2021 11:41रिपोर्ट: Navtej TV
कांग्रेस सांसद शशि थरूर हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते है और कई बार तो उनके बयान पार्टी के लिए भी मुसीबत बन जाते हैं। शशि थरूर ने सोमवार को एक तस्वीर शेयर की है जिसमें कई दलों की महिला सांसद के साथ थरूर मुस्कराते हुए दिख रहे थे। हालांकि तस्वीर लेना गलत नहीं है लेकिन थरूर ने तस्वीर के साथ जो कैप्शन लिखा, उसको लेकर सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मच गया है। इस बवाल के होने से थरूर को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने मांफी भी मांग ली है।

शशि थरूर ने सोमवार को संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन छह महिला सांसदों के साथ सेल्फी ली ​जिसमें सुप्रिया सुले, परनीत कौर, टी थंगपांडियन, मिमि चक्रबर्ती, नुसरत जहां, जोतिमनी सेन्नामलाई नजर आ रही है। इसके बाद तस्वीर को ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा-“कौन कहता है कि लोकसभा आकर्षक जगह नहीं है? इस ट्वीट के बाद तो बवाल खड़ा हो गया तो विवादित कैप्शन पर उन्होंने माफी मांगी और कहा कि इस बात से कुछ लोगों की भावानाएं आहत हुई हैं तो मैं माफी मांगता हूं।

थरूर ने अपने ट्वीट पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि यह तस्वीरें बहुत अच्छे माहौल में ली गयी थी और मैंने उसी भावना को ध्यान में रखता हुआ ट्वीट किया था। लेकिन मेरा किसी की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था लेकिन अगर मेरी बात से किसी को ठेस पहुंची है तो में माफी मांगता हुं।