मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

कर्नाटक CM की कुर्सी कांग्रेस के लिए बनी गले की फांस, सिद्धारमैया-शिवकुमार ने चला दांव

प्रकाशित: May 16, 2023 11:24रिपोर्ट: Navtej TV

कांग्रेस ने कर्नाटक में बड़ी जीत के बाद भी खुलकर इसका जश्न नहीं मना पा रही है। जीत के बाद कांग्रेस के लिए सीएम किसे बनाया जाए उसको लेकर उलझन में फंसी हुई है। उसे समझ नहीं आ रहा है कि वह सिद्धारमैया जैस वरिष्ठ और अनुभवी उम्मीदवार का नाम तय करें या फिर डीके शिवकुमार को आगे करे जो कांग्रेस के संकट मौचक कहे जाते है। राजस्थान में कांग्रेस पहले ही नेतृत्व की समस्या के कारण परेशान है और अब कर्नाटक में भी वहीं हाल होता नजर आ रहा है।

कांग्रेस को स्पष्ट जनादेश मिला है लेकिन उसके लिए परेशानी सीएम पद उम्मीदवार है जो सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार पर अटक गया है। चुनाव नतीजों के बाद एक मीटिंग बुलाई गई जिसमें कांग्रेस विधायक दल के 135 सदस्यों ने एक लाइन का प्रस्ताव पारित किया है। जिसमें कहा गया कि विधायक दल का नया नेता कौन होगा इसका निर्णय कांग्रेस अध्यक्ष करेगा।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे कर्नाटक में सीएम पद को लेकर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से बात करेंगे। कर्नाटक जीत के बाद दो गुट बन गए है जिसके कारण सिद्धारमैया बनाम डीके शिवकुमार की जंग शुरू हो गई है। दोनों नेताओं ने अपनी ताकत आलाकमान को दिखा दी है और इसे दोनों का दाव भी कहा जा रहा है।

Jan Sangharsh Yatra: भ्रष्टाचार को लेकर पायलट का आक्रोश

दोनों ही नेता कांग्रेस के लिए उपयोगी है और एक गलत फैसला कर्नाटक को राजस्थान बना सकता है। सिद्धारमैया और शिवकुमार दोनों को ढाई साल का कार्यकाल देने पर विचार कर रहा है। लेकिन उनको डर है कि राजस्थान में जो हालात वहीं कर्नाटक में नहीं हो जाए।