मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

सिद्धू मूसेवाला की बरसी पर लगे ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, मांगी आजादी

प्रकाशित: Mar 19, 2023 22:31रिपोर्ट: Navtej TV

पंजाब में इन दिनों खालिस्तान की मांग को लेकर आंदोलन चल रहा है वह अब तेज हो गया है। पहली बार इस मांग को लेकर लोगों ने खालिस्तान जिंदाबाज के नारे लगाए। पंजाब के मानसा में मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की पहली बरसी मनाई गई। इस कार्यक्रम में एक लाख लोग जमा हुए।

Car Expert ने Ambala Jail SP को लगाई लताड़

सिद्धू मूसेवाला की मां ने कहा- ‘मैं तां बस तुहानू इक्को ही गल्ल पूछणा चाहूंगी के साड्डा देश अजाद है या गुलाम.. तो भीड़ ने जवाब दिया ‘गुलाम’। फिर लगने लगे ‘खालिस्तान जिंदाबाद, खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे। इस दौरान किसी ने उनको रोकने का प्रयास नहीं किया और कई देर तक नारे लगते रहे। चरण कौर फिर कहती हैं-हमें भुलावे में नहीं रहना चाहिए कि हम आजाद हो गए, लेकिन हम आज भी गुलाम हैं।

सिद्धू के पिता ने कहा मैंने बात-बात में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का जिक्र किया। ‘लॉरेंस सरकार का आदमी है। सरकार ने ही उसका इंटरव्यू कराया है, ताकि सिद्धू को बदनाम किया जा सके। अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी का खेल और इंटरनेट बंद करना सरकार की चाल है। एक गुंडा, खुद को राष्ट्रवादी बताता है, जेल से बैठकर बोल रहा है कि मैंने ही सिद्धू को मारा और सलमान खान को भी मारेंगे। इसके बाद भी उस पर किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं हो रही है।


वहीं दूसरी तरफ पंजाब में वारिस पंजाब दे के चीफ अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं है। अमृतपाल के जालंधर में छिपे होने की आशंका के चलते पूरे राज्य में नाकाबंदी कर दी गई है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल से लगी पंजाब की सीमाओं को सील कर दिया है। इस मामले को लेकर अब केंद्र सरकार भी एक्शन मोड़ में आ गई है।