मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

Box Office: अक्षय-कैटरीना की 'सूर्यवंशी' ने तोड़ दिये कमाई के सारे रिकॉर्ड

प्रकाशित: Nov 08, 2021 13:49रिपोर्ट: Navtej TV
कोरोना काल के बाद बॉक्स ऑफिस पर पहली बार अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म सूर्यवंशी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने कमाई के नये रिकॉर्ड बना दिये है अगर इस फिल्म की रिलीज से अब तक हुई कमाई की बात करें तो महज 3 दिनों में 50 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। वैसे भी कोरोना के कारण 2 साल से बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा फिल्में रिलीज नहीं हो पाई और सूर्यवंशी को इसी वजह से ज्यादा पंसद किया जा रहा है। वहीं बात करें फिल्म को लेकर तो देखने को मिलता है कि रोहित शेट्टी की फिल्म में जबरदस्त एक्शन होता जो दर्शको को सिनेमाघरों की तरफ खींच लाता है।

कोरोना का प्रभाव कम होने के कारण अक्षय कुमार की सूर्यवंशी को दुनियाभर 5 हजार से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज किया गया तो देशभर में लगभाग यह आंकड़ा 4000 के पार है। यह फिल्म अभी भी कई राज्यों में कुछ पाबंदियों के साथ दिखाया जा रहा है इसके बाद भी फिल्म ने अच्छी खासी कमाई कर ली है। अगर फिल्म की बात करें तो मुख्य भूमिकाओं में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ ​की शानदार जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है तो साथ ही अजय देवगन और रणवीर सिंह फिल्म में कैमियो करते हुए नजर आ रहे हैं।
रिलीज के पहले दिन 'सूर्यवंशी' ने 25 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने में सफल रही तो दूसरे दिन कमाई का ग्राफ 24 करोड़ के साथ थोड़ा नीचे रहा है और खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि रविवार के दिन भी फिल्म की कमाई लगभग 25 से 30 करोड़ रह सकती है। 2020—21 की बात करें तो इस फिल्म की कमाई का आंकड़ा बहुत ही शानदार रहा है। इस फिल्म को देश के साथा विदेश में बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है और इसी वजह से फिल्म बहुत जल्द 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।