लंका की सड़कों पर संग्राम, देश में इमरजेंसी लागू!
श्रीलंका में आर्थिक-राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है. इस बीच गोटाबाया राजपक्षे देश छोड़कर मालदीव चले गये हैं, जिससे जनता भड़क गई है. गोटाबाया ने अबतक इस्तीफा भी नहीं दिया है, जिससे नाराज जनता ने आज संसद भवन और पीएम हाउस को घेर लिया है. फिलहाल श्रीलंका में आपातकाल लगा दिया गया है. राजधानी कोलंबो की सड़कों पर प्रदर्शनकारी जमकर उत्पात कर रहे हैं। हजारों की तादाद में लोग संसद भवन की तरफ मार्च कर रह रहे हैं। कई जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों में हिंसक झड़प हुई। इस वजह से पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा है। वहीं, दो गुट भी आपस में भिड़ गए, जिससे 12 लोग घायल हो गए।
श्रीलंका में हालात ऐसे है कि लोगों को एक वक्त का खाना भी अच्छे से नहीं मिल पा रहा है। खाने-पीने वाले प्रोडेक्ट के दाम कई गुना बढ़ चुके हैं। दाल की कीमतें तीन गुना बढ़ चुकी हैं। हालात इतने नाजुक हैं कि यहां भुखमरी और कुपोषण जैसे हालात पैदा हो रहे हैं। डीजल नहीं होने की वजह से नावें समुद्र में नहीं जा पा रही हैं, जिससे मछलियां भी नहीं पकड़ी जा रहीं। कई लोगों के लिए यह संकट महीनों से बना हुआ है। वहीं श्रीलंका को सरकारी स्तर पर तो भारत से हर तरह की मदद मिल ही रही है। तमिलनाडु के रामेश्वरम के मछुआरे श्रीलंकाई नौसैनिकों को न सिर्फ खाना पहुंचा रहे हैं, बल्कि हौसला भी बढ़ा रहे हैं ये वही नौसैनिक हैं, जो भारतीय मछुआरों को प्रताड़ित करते थे और उन पर गोलियां बरसाते थे। मछुआरे एक हफ्ते से नौसैनिकों को खाना, दवा, कपड़े मुफ्त दे रहे हैं।
WestIndies दौरे के लिए टी20 टीम का ऐलान, Kohli और Bumrah को आराम!
दूसरी तरफ गोटाबाया राजपक्षे फिलहाल मालदीव में हैं. यहां से वह दुबई जाने वाले हैं. आर्थिक संकट के बीच गुस्साई जनता ने बीते दिनों राष्ट्रपति भवन पर कब्जा जमा लिया था और पीएम के निजी आवास को आग के हवाले कर दिया था.वहीं अब बार फिर श्रीलंका में प्रदर्शनकारी सुरक्षा घेरा तोड़कर पीएम हाउस में घुस गये हैं. ये लोग पीएम रानिल विक्रमसिंघे का भी इस्तीफा मांग रहे हैं, पीएम रानिल विक्रमसिंघे ने आपातकाल की घोषणा के साथ आदेश दिया गया है कि दंगा कर रहे लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाए और उनके वाहनों को जब्त कर लिया जाए।
हजारों की तादाद में लोग संसद भवन की तरफ मार्च कर रह रहे हैं। कई जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों में हिंसक झड़प हुई। इस वजह से पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा है, विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पीएम आवास के बाहर बड़ी संख्या में सैन्य कर्मियों की तैनाती की गयी है. उग्र भीड़ को हटाने के लिए उनपर आंसू गैस के गोले छोड़े गये हैं





