मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
जॉब

सरकारी चपरासी और चौकीदार की नौकरी के लिए जल्द करें आवेदन

प्रकाशित: May 17, 2023 12:06रिपोर्ट: Navtej TV

सरकारी नौकरी करना आज हर युवा का सपना होता है लेकिन पद कम और उम्मीदवार ज्यादा होने से रोजगार की दर में इजाफा हो रहा है। अब तो हालात यह हो गए है कि केंद्र सरकार के कार्यालयों में चतुर्थ श्रेणी के पदों पर काम करने के लिए बीटेक, एमटेक, एमबीए, एलएलबी और एमएससी जैसी डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर रहे हैं।

सरकारी नौकरी पाने के लिए एमबीए किए हुए पढ़े-लिखे लोग अब चपरासी ,चौकीदार और माली की नौकरी करने के लिए मजबूर हो रहे है। कर्मचारी चयन आयोग मल्टी टास्किंग स्टाफ की भर्ती के लिए 55 लाख से ज्यादा अभ्यार्थियों ने आवेदन किया है।

इंजीनियर पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

SSC ने 10 हजार पदों के लिए आवेदन मांगे है और इसके लिए 20 जून तक आवेदन करने का मौका दिया गया है। इस भर्ती के सबसे ज्यादा आवेदन यूपी से आए है। इस भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता हाई स्कूल रखी गई लेकिन नौकरी पाने के लिए बीटेक जैसी डिग्री रखने वाले अभ्यार्थी भी आवेदन कर रहे हैं।