मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
राज्य समाचार

शहडोल में बदमाशों के हौसले बुलंद पुलिस का खौफ बेअसर

प्रकाशित: Aug 19, 2026 16:18रिपोर्ट: Mr. Reporter

शहडोल में बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका अंदाजा इस घटना से लगाया जा सकता है। अतिक्रमण हटाने के बाद सड़क किनारे पड़े मलबे से लोहे का सामान उठाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया, आरोप है कि बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने सरेआम गाली-गलौज करते हुए ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया, हैरानी की बात ये है कि इस पूरी घटना को मौके पर मौजूद लोग अपने मोबाइल कैमरों में कैद करते रहे और मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था और पुलिस के खौफ पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। जिले के कोतवाली अंतर्गत नया बस स्टैंड क्षेत्र में स्वास्तिक गैलेक्सी के सामने रहने वाले संदीप कुमार गुप्ता की मोबाइल सर्विस की दुकान है। हाल में बुढार चौक से नया बस रोड तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान कई मकान-दुकानों के हिस्से हटाए गए थे। कार्रवाई के बाद बड़ी मात्रा में मलबा, लोहे के एंगल, पाइप और अन्य सामग्री सड़क किनारे व आसपास पड़ी हुई थी, कुछ लोग इसी मलबे में पड़ी लोहे की सामग्री को उठाकर ले जा रहे थे। जब उन्हें रोककर सामान ले जाने के संबंध में पूछताछ की गई तो विवाद शुरू हो गया,देखते ही देखते शनि वंशकार, जितेन्द्र वंशकार, साहिल वंशकार और सतीश वंशकार सहित कई अन्य लोग मौके पर पहुंच गए, संदीप गुप्ता और उसके परिवार के साथ गाली-गलौज करते हुए पथराव कर ईट पत्थरों से हमला कर मारपीट की गई,जिससे उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगी है।घटना के बाद पीड़ित पक्ष कोतवाली थाने पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी,कोतवाली पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज किया है। पथराव कर मारपीट का मौके पर मौजूद लोग अपने मोबाइल कैमरों में कैद करते रहे और मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।