रैना ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास, विदेशी लीग में दिखाएंगे अपना दम
भारत के पुर्व किक्रेटर सुरेश रैना ने अब क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रैना ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास 15 अगस्त 2020 को लिया था और इसी दिन पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी संन्यास लिया था।
ऐसे Tiger जिन्हें देखकर आप डरेंगे नहीं बल्कि हंसी आयेगी!
लेकिन अब रैना ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया और इसके बाद वह आईपीएल में भी नहीं खेलेंगे। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश के लिए खेलना मेरे लिए सम्मान की बात है। ट्वीट में उन्होंने BCCI, UP क्रिकेट एसोसिएशनए अपनी IPL फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स का शुक्रिया अदा किया है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में संन्यास के बाद रैना आईपीएल और विदेशी लीग्स में खेल रहे थे। लेकिन अब वह केवल विदेशी लीग्स में खेलते नजर आएंगे। रैना वे रोड सेफ्टी सीरीज जैसी इंटरनेशनल लीग में खेल सकते है। रैना के क्रिकेट करियर की शुरुआत 2000 में हुई थी और इसके बाद उन्होंने टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया था।




