मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

पाकिस्तानी गेंदबाजों की हुई जमकर धुनाई, फाइनल में ऑस्ट्रेलिया Vs न्यूजीलैंड

प्रकाशित: Nov 12, 2021 16:11रिपोर्ट: Navtej TV
टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने को पाकिस्तान 5 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और 174 रनों का विशाल स्कोर 19वें ओवर में हासिल कर लिया। विश्व का फाइनल मैच न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 14 नवंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

टी20 विश्व कप इतिहास में पहली बार न्यूजीलैंड की टीम फाइनल मुकाबला खेलने जा रही है इस बार न्यूजीलैंड की टीम जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। टी20 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को हराकर वनडे विश्व कप-2019 के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड से मिली हार का हिसाब भी चुकता कर दिया है। न्यूजीलैंड तीन साल में तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई लेकिन उसे जीत केवल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में मिली थी। ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक टी20 विश्व कप नहीं जिता है लेकिन सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को जीत तहर से हराया है उसे देखकर लग रहा है इस बार वह खिताब अपने नाम करेगी।
पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर पकड़ बनाकर रखी लेकिन अंतिम ओवरों में विकेट नहीं मिला और गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई। 15 ओवर तक लग रहा था कि मैच पाकिस्तान के पाले में है लेकिन तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी केे 19 ओवर की अंतिम 3 गेंदों पर मैथ्यू वेड ने लगातार 3 छक्के जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाई। इससे पहले मैच के दौरान पाकिस्तानी स्पिनर मोहम्मद हफीज की दो टप्पे की गेंद पर डेविड वार्नर ने छक्का लगा दिया जिसके कारण टीम के खाते में 7 रन जुड़े। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो टप्पे की गेंद पर छक्का लगाने का नया रिकॉर्ड भी बना है अब इसे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का डर कहे या एक संयोग।
न्यूजीलैंड टीम: केन विलियम्सन (कप्तान), डारयल मिचेल,कायल जैमिसन, ईश सोढ़ी, मिचेल सेंटनर, डेवोन कॉन्वे,मार्टिन गप्टिल, मार्क चैपमन, जेम्स नीशम, टॉड एश्ले, ग्लेन फिलिप्स, टिम सेफर्ट, ट्रेंट बोल्ट,एडम जांपा, कायल जैमिसन, ईश सोढ़ी, टिम साउदी,
ऑस्ट्रेलियाई टीम: आरोन फिंच (कप्तान), स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मिशेल स्वेपसन,एश्टन एगर, पैट कमिंस (उप कप्तान), जोश हेजलवुड, जोश इंग्लिस, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मिशेल स्वेपसन, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, एडम जांपा,केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क,