पाक की नापाक हरकत: आतंकी हमले में 5 जवान हुए शहीद, जल्द होगा बड़ा एक्शन!
पाकिस्तान इन दिनों कंगाली में जी रहा है लेकिन वह भारत में आंतकी हमले को लेकर किसी भी समय तैयार रहता है। हाल ही में कश्मीर में सेना के ट्रक पर आतंकी हमले में 5 जवान शहीद हुए है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड अटैक में 5 से 7 आतंकी शामिल होने की बात सामने आ रही है।
हमले की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी और फोरेंसिक टीम पुंछ पहुंच गई है। जहां पर हमला हुआ है वह लाइन ऑफ कंट्रोल से 6 किमी दूर है। घटना के बाद पूरे इलाके में ड्रोन-स्निफर डॉग से सर्च ऑपरेशन शुरू हो चुका है। हमला करने से पहले पूरी जानकारी जुटाई गई थी इसके बाद ग्रेनेड फेंके और करीब 50 राउंड फायर होने से वाहन में आग लग गई। राष्ट्रीय रायफल्स यूनिट के 5 जवान शहीद होने से सभी लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है।
शहीद जवानों की जानकारी
लांस नायक देबाशीष बसवाल, लांस नायक कुलवंत सिंह, सिपाही हरकिशन सिंह, सिपाही सेवक सिंह और हवलदार मनदीप सिंह शहीद हुए है।लांस नायक देबाशीष बसवाल ओडिशा के तो अन्य चार जवान पंजाब के है।
PAFF ने ली घटना की जिम्मेदारी
आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद समर्थित समूह पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट पाकिस्तान ने इसकी जिम्मेदारी ली है। यह संगठन अनुच्छेद 370 हटाने के बाद से ही ऐसी घटनाओं को अंजाम देने में लगा हुआ है। अल-कायदा से इसका संबंध है और जो इसकी मदद करता है।
योगी सरकार के Action के बाद कांप रहे माफिया
G-20 की टूरिज्म मीट को चर्चा में लाने के लिए रची ये साजिश
रक्षा जानकारों ने इस घटना के पीछे G-20 की टूरिज्म मीट को बताया गया है। क्योंकि इसमें पाकिस्तान भी शामिल है जो भारत आएगा और वह कश्मीर का राग अलपेगा। क्योंकि दुनिया भर में उसकी कोई सुन नहीं रहा है और उसके पास भारत में अच्छा मौका होगा कि वह अपनी इस मांग को भारत में ही उठाए और फिर दुनियाभर में इसकी चर्चा हो।





