मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

कमाई के मामले में 'द कश्मीर फाइल्स' को टक्कर दे रही है 'द केरल स्टोरी'

प्रकाशित: May 21, 2023 10:32रिपोर्ट: Navtej TV

बॉक्स ऑफिस पर अदा शर्मा की फिल्म 'द केरल स्टोरी' का जलवा अब थोड़ा कम होने लगा है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है और इसी वजह से कमाई में अब ​थोड़ी गिरावट आने लगी है। इसका कारण हॉलीवुड की जबरदस्त एक्शन फिल्म 'Fast X' का रिलीज होना माना जा रहा है।'द कश्मीर फाइल्स' से इस फिल्म की तुलना की जा रही है क्योंकि इस फिल्म की कमाई भी लगभग 1 महीने बाद भी अच्छी रही थी।

पहले हफ्ते में फिल्म ने 80 करोड़ रुपये से ज्यादा नेट कलेक्शन किया तो वहीं दूसरे हफ्ते में ये कमाई बढ़कर 100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की हो गई थी। तीसरे हफ्ते में कमाई का ग्राफ थोड़ा कम हुआ है लेकिन शुक्रवार की बॉक्स ऑफिस कमाई 7 करोड़ रुपये से ज्यादा की बताई जा रही है। 15 दिन बाद फिल्म की कमाई 200 करोड़ के पास जा पहुंची है। कम बजट में बनी इस फिल्म ने 200 करोड़ से की कमाई करने में सफल होती दिख रही है। इस फिल्म की कमाई सभी को हैरान कर रही है और जल्द ही यह फिल्म 200 करोड़ के पार जाने वाली है।

Jaipur News: हिंदू परिवारों के घरों के बाहर लगे Posters | Latest Hindi News

बॉक्स ऑफिस पर 10 दिन बाद अच्छी-अच्छी फिल्मों की कमाई कम होनी शुरू हो जाती हैं लेकिन 'द केरल स्टोरी' के साथ ऐसा नहीं हुआ। शाहरुख खान की 'पठान' और यश की KGF 2 की कमाई भी इतने दिन बाद कम होने लगी थी लेकिन इस फिल्म के साथ ऐसा नहीं हुआ। 15 दिन में 'द केरल स्टोरी' का कलेक्शन 200 करोड़ रुपये होने जा रहा है जो इस साल 540 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली शाहरुख खान की 'पठान' के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।