मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

'द केरल स्टोरी' ने तोड़ दिया 'पठान' का रिकॉर्ड, कमाई की रफ्तार हुई तेज

प्रकाशित: May 16, 2023 16:47रिपोर्ट: Navtej TV

अदा शर्मा की फिल्म 'द केरल स्टोरी' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचा रखा है। रिलीज के 10 दिन बाद भी फिल्म की कमाई का ग्राफ रूकने का नाम नहीं ले रहा है। इस वजह से फिल्म दूसरे हफ्ते में भी जमकर कमाई कर रही है और सोमवार की कमाई ने पठान का रिकॉर्ड तोड़ दिया। फिल्म 'द केरल स्टोरी' थिएटर्स से ज्यादा बाहर लोगों के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है।

कम बजट में बनी इस फिल्म ने 150 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने में सफल होती दिख रही है। इस फिल्म की कमाई सभी को हैरान कर रही है और जल्द ही यह फिल्म 200 करोड़ के पार जाने वाली है।

पहले वीकेंड 40 करोड़ रुपये का कलेक्शन, दूसरे वीकेंड में कलेक्शन बढ़कर ऑलमोस्ट 50 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। वहीं रविवार को 23 करोड़ रुपये का कलेक्शन करके सबको हैरान कर दिया। सोमवार को फिल्म की कमाई कमजोर पड़ने की उम्मीद जताई जा रही थी वह गलत साबित हुई है। 11वें दिन 'द केरल स्टोरी' ने 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है।

Fatafat : Non-Stop Superfast | Hindi News | Rajasthan News | Latest News

बॉक्स ऑफिस पर 10 दिन बाद अच्छी-अच्छी फिल्मों की कमाई कम होनी शुरू हो जाती हैं लेकिन 'द केरल स्टोरी' के साथ ऐसा नहीं हुआ। उसकी कमाई बढ़ती ही जा रही है। शाहरुख खान की 'पठान' और यश की KGF 2 की कमाई भी इतने दिन बाद कम होने लगी थी लेकिन इस फिल्म के साथ ऐसा नहीं हुआ। 'द केरल स्टोरी' का कलेक्शन 200 करोड़ रुपये होने जा रहा है जो इस साल 540 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली शाहरुख खान की 'पठान' के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।