मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

द केरला स्टोरी बनी साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म, कमाई 200 करोड़ के पार

प्रकाशित: May 18, 2023 12:22रिपोर्ट: Navtej TV

फिल्म द केरला स्टोरी का जलवा बारहवें दिन यानी मंगलवार को भी कायम है। इस बात को फिल्म की कमाई ने साबित किया है और 12वें दिन फिल्म की कमाई 10 करोड़ रुपए से ज्यादा की रही है। इस तरह फिल्म की कुल कमाई 160 करोड़ रुपए के पार हो गई है। लेकिन साथ ही में द केरला स्टोरी, पठान के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है।

रणबीर कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' की कमाई को भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म का बजट 50 करोड़ से भी कम का बताया जा रहा है लेकिन फिल्म ने 150 करोड़ से ज्यादा कमा लिए है। आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई की रफ्तार इस प्रकार चलती रही तो वह 200 करोड़ का आंकड़ा भी आसानी से पार कर लेगी।

साल 2023 में सबसे ज्याद कमाई करने वाली फिल्मों में पहले नंबर पर पठान, दूसरे नंबर पर द केरल स्टोर, तीसरे नंबर पर तू झूठी मैं मक्कार है। सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान भी ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई है। वहीं द केरला स्टोरी का रिलीज के दिन से ही विरोध किया जा रहा है और कई राज्यों में तो इसे बैन कर दिया गया है और इसके बाद भी फिल्म की कमाई रूकने का नाम नहीं ले रही है।

Fatafat : Non-Stop Superfast | Hindi News | Rajasthan News

ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, अमेरिका और आयरलैंड जैसे कुल 40 देशों में द केरला स्टोरी को रिलीज किया गया है। वहां भी फिल्म की कमाई बहुत तेजी से बढ़ रही है। इंग्लैंड में फिल्म की स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी गई है।