मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

इस साल आने वाली है तबाही!

प्रकाशित: Jul 20, 2022 23:05रिपोर्ट: Navtej TV

साल 2022 में तबाही मचेगी और इसके बाद शांति आएगी, इससे पहले दुनिया में 72 घंटे के लिए अंधेरा छा जाएगा, ये भविष्य़वाणी की थी नास्त्रेदमस ने, नास्त्रेदमस ने जो भविष्यवाणियां की हैं उन पर दुनिया यकीन करती है, क्योंकि उनकी कई भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। नास्त्रेदमस ने साल 2022 के लिए भी भविष्यवाणियां की हैं जो दुनिया के लिए बेहद डरावनी हैं। उन्होंने साल 2022 के लिए की गईं अपनी भविष्यवाणियों में धरती पर तबाही के संकेत दिए हैं। नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में कहा था कि साल 2022 में परमाणु बम फटेगा जिसकी वजह से जलवायु परिवर्तन होगा। इस साल धरती को बहुत ज्यादा नुकसान होगा। ऐस्टरॉइड की वजह से धरती पर तबाही मच सकती है। समुद्र में बड़ी चट्टानें गिरेंगी जिसकी वजह से भयानक लहरें उठेंगी जो धरती के चारों तरफ फैल जाएंगी। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2022 में महंगाई बेकाबू हो जाएगी। साल 2022 में तबाही मचने के बाद शांति आएगी। इससे पहले दुनिया में 72 घंट के लिए अंधेरा छा जाएगा, कई देशों के बीच हो रही जंग एक प्राकृतिक घटना के बाद समाप्त हो जाएगी। दुनिया में तीन दिन तक अंधेरा रहेगा जिसके बाद आधुनिक जीवन खत्म हो जाएगा। ​​​​​​​

फ्रेंच भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की ही तरह बुल्गारिया में बाबा वेंगा नाम की एक मशहूर भविष्यवक्ता हुईं, वो अंधी थीं और दुनिया को नहीं देख सकती थीं, लेकिन दुनिया के बारे में उन्होंने ऐसी कई भविष्यवाणियां कीं, जो सच साबित हुईं. वर्ष 2022 के लिए बाबा वेंगा ने भी 6 भविष्यवाणियां की थीं उनमें से 2 भविष्यवाणी सच साबित हुई हैं, इसलिए उनकी भी इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं, आशंका जताई जा रही है कि उनकी अन्य 4 भविष्यवाणियां भी सच हो सकती हैं. बाबा वेंगा ने पिछले कई वर्षों के लिए जो भविष्यवाणियां की थीं, उनमें से कई सच साबित हुई हैं. इसलिए यह भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की ही तरह फेमस हुईं. 1911 में पैदा हुईं बाबा वेंगा का 1996 में निधन हो गया था।

Up का तबादला कांड -क्यों चर्चा में हैं योगी के 3 मंत्री

बाबा वेंगा की 6 भविष्यवाणियां में से 2 जो सच साबित होती दिख रही हैं वो है यूरोप में भीषण गर्मी और सूखे की भविष्यवाणी की थी, इसके अलावा सूखे की वजह से कई शहर पानी के संकट से प्रभावित होंगे. उनकी ये भविष्यवाणी भी सच साबित होती दिख रही है. यूरोप के कई शहर इन दिनों भारी सूखे से प्रभावित हैं। बाकि 4 भविष्यवाणियां की बात करें तो साइबेरिया से एक नया घातक वायरस, टिड्डियों का आक्रमण, वर्चुअल रियलिटी में बढ़ोतरी और एलियन के हमले की भविष्यवाणी शामिल हैं। फिलहाल देखना ये होगा कि नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा दोनों की भविष्यवाणियां सच होती है, तो 2022 में क्या होने वाला है