मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
दिल्ली

हाईवे पर सफर हुआ महंगा! NHAI ने बढ़ाया टोल टैक्स

जयपुर से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वालों को अब पहले से अधिक टोल टैक्स चुकाना होगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने विभिन्न टोल प्लाजा पर टोल दरों में 5 रुपये से लेकर 30 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। संशोधित दरें सोमवार रात 12 बजे से लागू हो गई हैं। इस बढ़ोतरी का असर खास तौर पर जयपुर-दिल्ली जयपुर-सीकर बाइपास और अजमेर-आगरा कनेक्टिंग रिंग रोड से गुजरने वाले यात्रियों और व्यावसायिक वाहनों पर पड़ेगा। नई दरों के लागू होने के बाद निजी वाहन चालकों के साथ-साथ ट्रक, बस, लॉरी, मिनी ट्रक और अन्य कॉमर्शियल वाहनों का सफर भी महंगा हो गया है।

प्रकाशित: Jul 21, 2026 17:37रिपोर्ट: Monika Rathore

मुख्य बातें

  • NHAI ने टोल दरों में 5 से 30 रुपये तक की बढ़ोतरी की है, जो सोमवार रात 12 बजे से लागू हो गई
  • शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर निजी वाहनों का टोल 195 रुपये से बढ़कर 215 रुपये हो गया, जिससे जयपुर-दिल्ली का सफर महंगा हो गया
  • टाटियावास और सीतारामपुरा टोल प्लाजा पर निजी वाहनों की दरें नहीं बढ़ीं, लेकिन व्यावसायिक वाहनों के टोल शुल्क में बढ़ोतरी की गई है

NHAI ने बढ़ाईं टोल दरें, जयपुर-दिल्ली का सफर हुआ महंगा

जयपुर से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वालों को अब पहले से अधिक टोल टैक्स चुकाना होगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने विभिन्न टोल प्लाजा पर टोल दरों में 5 रुपये से लेकर 30 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। संशोधित दरें सोमवार रात 12 बजे से लागू हो गई हैं। इस बढ़ोतरी का असर खास तौर पर जयपुर-दिल्ली जयपुर-सीकर बाइपास और अजमेर-आगरा कनेक्टिंग रिंग रोड से गुजरने वाले यात्रियों और व्यावसायिक वाहनों पर पड़ेगा। नई दरों के लागू होने के बाद निजी वाहन चालकों के साथ-साथ ट्रक, बस, लॉरी, मिनी ट्रक और अन्य कॉमर्शियल वाहनों का सफर भी महंगा हो गया है।

मनोहरपुर टोल प्लाजा पर निजी कार, जीप और वैन के लिए टोल शुल्क में 5 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जबकि लाइट और हैवी कॉमर्शियल वाहनों के लिए 5 से 30 रुपये तक अधिक टोल देना होगा। वहीं शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर निजी वाहनों का टोल 195 रुपये से बढ़ाकर 215 रुपये कर दिया गया है। यानी जयपुर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अब एक तरफ के सफर में 20 रुपये और कुल मिलाकर करीब 25 रुपये तक अधिक खर्च करना पड़ेगा। इसके अलावा जयपुर-सीकर बाइपास स्थित टाटियावास टोल और अजमेर-आगरा कनेक्टिंग रिंग रोड के सीतारामपुरा टोल प्लाजा पर भी टोल दरों में संशोधन किया गया है। वही इन दोनों टोल प्लाजा पर निजी वाहनों के लिए पुरानी दरें ही लागू रहेंगी, जबकि केवल व्यावसायिक वाहनों के टोल शुल्क में बढ़ोतरी की गई है। NHAI के मुताबिक संशोधित टोल दरें नियमानुसार लागू की गई हैं और सभी टोल प्लाजा पर नई दरों के मुताबिक वसूली शुरू कर दी गई है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

NHAI ने टोल दरों में कितनी बढ़ोतरी की है?

5 रुपये से लेकर 30 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।

नई टोल दरें कब से लागू हुई हैं?

नई टोल दरें सोमवार रात 12 बजे से लागू हो गई हैं।