विश्व कप से पहले भारतीय टीम का जलवा, 8वीं बार बना एशिया कप का विजेता
अंडर 19 एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार यह खिताब अपने नाम किया है। फाइनल में भारतीय टीम के गेंदबाजों के साथ बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला और श्रीलंका को डीएलएस मेथड के तहत 9 विकेट से धूल चटाई। बारिश के कारण इस मैच के 50 ओवर से घटाकर 38 ओवर का किया गया इसके बाद श्रीलंका ने 38 ओवरों में 9 विकेट खोकर सिर्फ 106 रन ही बना सकी।
U-19 एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, फाइनल में होगा पाकिस्तान से मुकाबला!
इसके बाद डकवर्थ लूईस नियम के अनुसार भारतीय टीम को 38 ओवरों में 102 रनों का लक्ष्य मिला। भारतीय ओपनर अंगकृष रघुवंशी (56) और शेक रशीद (31) ने 96 रनों की नाबाद साझेदारी कर भारत को 9 विकेट से जीत दिलाते हुए 8वीं बार एशिया कप का विजेता बनाया। इस पूरे कार्यक्रम में भारत ने एक मैच ही हारा था और वह भी पाकिस्तान के हाथों। हरनूर सिंह को बेस्ट प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट का खिताब दिया गया है।

यह भारत के लिए बहुत अहम मानी जा रही है क्योंकि अगले महीने से अंडर-19 विश्व कप शुरू होगा। विश्व कप 14 जनवरी से वेस्टइंडीज में शुरू होगा और भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में ग्रुप B में दक्षिण अफ्रीका, आयरलैंड और युगांडा के साथ शामिल है। टीम इंडिया का पहला मैच 15 जनवरी को दक्षिण अफ्रीका से होगा इसके बाद अगला मुकाबला 19 जनवरी को आयरलैंड के खिलाफ और तीसरा मुकाबला 22 जनवरी को युगांडा के खिलाफ होगा।
टीम-
IND: हरनूर सिंह, अंगकृष रघुवंशी, यश धुल (कप्तान), शेख रशीद, कौशल तांबे, निशांत सिंधु, राज बावा, आराध्या यादव (विकेटकीपर), राजवर्धन हैंगरगेकर, विकी ओस्तवाल, रवि कुमार।





