बेरोजगारों की मांगों को लेकर यूपी पहुंच उपेन यादव, कांग्रेस की रैलियों का करेंगे विरोध
राजस्थान में बेरोजगारों के लिए अपनी जान की बाजी लगाने वाले राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव इस बार आर—पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। राजस्थान में एक के बाद एक भर्ती घोटाले होने के बाद उनकी सीबीआई से जांच की मांग करवाने व नकल को रोकने के लिए सख्त कानून बनाने जैसे कई मांगों को लेकर एक महीने से आंदोलन कर रहे हैं। राजस्थान सरकार द्वारा उनकी मांगों पर सहमती नहीं बनने के कारण उपेन ने एक बार फिर प्रियंका गांधी तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए यूपी पहुंच चुके हैं।
उपेन ने साफ कह दिया है कि अगर राज्य सरकार उनकी मांगे नहीं मानती है तो वह यूपी चुनावों में प्रियंका की रैलियों में विरोध प्रदर्शन करेंगे। उपने अभी अपने कुछ साथियों के साथ यूपी पहुंचे है और वहां जाकर महापड़ाव की तैयारी करेंगे क्योंकि 24 नवंबर से हजारों की संख्या में बेरोजगार राजस्थान से यूपी जाएंगे। उपेन को इस बात का विश्वास है कि प्रियंका गांधी ने जिस तरह कम्प्यूटर भर्ती को स्थाई करने में उनका साथ दिया था तो इस बार भी उनको इसी प्रकार के न्याय की उम्मीद है।
राजस्थान में रीट और एसआई भर्ती में बड़े स्तर पर धाधली की खबरे आने के बाद कई लोगों को गिरफ्तार किया गया तो लापरवाही बरतने वाले या नकल करने वाले सरकारी अधिकारियों पर भी गाज गिरी है। उपेन ने बताया कि अगर सरकार रीट में किसी प्रकार की नकल नहीं होने की बात कह रही है तो उसे सीबीआई जांच कराने के आदेश देने में देर नहीं करनी चाहिए। गहलोत सरकार उपेन को हल्के में नहीं लेगी क्योंकि यूपी में अगले साल चुनाव होने वाले और प्रियंका इस चुनावों में सबसे बड़ा चेहरा है अगर उनकी रैलियों में बेरोजगार काले झड़ों के साथ विरोध करते है तो यह कांग्रेस के लिए खतरा होगा।