मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
राज्य समाचार

धोद में गर्भवती महिला पर जानलेवा हमला

प्रकाशित: Jul 29, 2026 19:21रिपोर्ट: Mr. Reporter

सीकर। धोद थाना क्षेत्र के सरवड़ी गांव में सात महीने की गर्भवती महिला पर हुए जानलेवा हमले के बाद ग्रामीणों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। घटना के 24 घंटे बीत जाने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज परिजन और सैकड़ों ग्रामीण धोद पुलिस थाने के बाहर मुख्य सड़क पर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।मंगलवार को गांव की सात महीने की गर्भवती महिला प्रियंका पर पड़ोसी सुरेश ने घर में घुसकर धारदार हथियार से गला रेतकर जानलेवा हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल प्रियंका का अस्पताल में उपचार जारी है, जहां उसकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।घटना के बाद से आरोपी फरार है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के कारण आरोपी अब तक गिरफ्त से बाहर है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।धरने की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक मंजीतपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया और पुलिस प्रशासन से आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से समझाइश कर धरना समाप्त करवाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण की स्थिति बनी हुई